Virat-Anushka Dance Video: जिम में विराट कोहली को नाचना पड़ा भारी, निकली चीख, देखें Video

0
516
Virat-Anushka Dance Video

Virat-Anushka Dance Video: भारत के दिग्गज क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, अनुष्का ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है। इसमें वे कोहली के साथ जिम के अंदर डांस कर रही हैं। बैकग्राउंड में पंजाबी गाना चल रहा है। हालांकि डांस के दौरान कोहली को लेने के देने पड़ जाते हैं। कोहली डांस के दौरान अचानक रुक जाते हैं और लंगड़ाते हुए चलने लगते हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे पैर में मोच आ गई हैं। हालांकि यह उनका मजाकिया अंदाज माना जा रहा है।

VIDEO: जिम में विराट कोहली को पत्नी अनुष्का के 'इशारों' पर डांस करना पड़ा भारी, मुंह से निकल आई चीख

विराट कोहली को डांस करते वक्त हुआ दर्द

मशहूर क्रिकेटर रहे विराट कोहली को डांस करते वक्त दर्द से लोग परेशान हो गए। इससे उनके प्रशंसक चिंतित हो गए और उन्होंने उन्हें और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा को इंस्टाग्राम पर संदेश लिखे। उन्होंने अनुष्का से कहा कि वह विराट से कहें कि वह इस तरह के डांस मूव्स न करें क्योंकि उसके महत्वपूर्ण क्रिकेट मैच आने वाले हैं। अगर उन्हें चोट लगती है तो यह उनकी टीम और देश के लिए बुरा होगा। वैसे भी टीम इंडिया पहले से ही अहम खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। जसप्रीत बुमराह लंबे वक्त से टीम से बाहर चल रहे हैं। दीपक चाहर और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ी भी चोटिल हैं। ऋषभ पंत भी सड़क दुर्घटना में घायल होने के कारण बाहर हैं।

Anushka Sharma Virat Kohli Have A Dance Pe Chance In The Gym in Hindi - अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के डांस का VIDEO वायरल, लेकिन दर्द से करहाते दिखा स्टार क्रिकेटर |

आईपीएल में प्रदर्शन काफी कमाल का

आईपीएल 2023 में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोल रहा है। उन्होंने इस सीजन में 7 मैच में 4 अर्धशतक ठोके हैं और ऑरेंज कैप की रेस में बने हुए हैं। कोहली ने आईपीएल के 16वें सीजन में 7 मैच में 46.5 की औसत से 279 रन बनाए हैं।