Salman Khan In Love: क्या ये हैं सलमान की नई गर्लफ्रेंड, भाईजान को लेकर एकदम ताजा खबर

0
557
Salman Khan
Salman Khan

Salman Khan In Love: सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने सितारे हैं। एक्टर की फैन फॉलोविंग काफी जबरदस्त है और लाखों फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। वहीं लड़कियों के लिए वो बॉलीवुड के मोस्ट एलिजिबल बैचलर माने जाते हैं। एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में छाए रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक्टर को लेकर एक खबर वायरल हो रही है, जिसे लेकर वो एक बार फिर चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।

सोशल मीडिया पर हुआ खुलासा

बता दें कि सोशल मीडिया पर यह चर्चा जोरों में है कि एक्टर इन दिनों साउथ की फेमस अदाकारा पूजा हेगड़े (Pooja Hegde) संग रोमांस फरमा रहे हैं। दरअसल, दोनों जल्द ही ‘किसी का भाई किसी की जान में’ पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। सोशल मीडिया पर उमैर संधु नाम के एक यूजर ने हाल ही में अपने ट्वीट में सलमान और पूजा की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, ’ब्रेकिंग न्यूज…टाउन में नया कपल सामने आ गया है। मेगा स्टार सलमान खान को पूजा हेगड़े से प्यार हो गया है। सलमान के प्रोडक्शन हाउस ने पूजा को अपनी दो फिल्मों के लिए साइन भी कर लिया है। ये दोनों आजकल साथ में समय बिता रहे हैं और सलमान के करीबी ने भी इस बात को कंफर्म किया है।’

 

एक्टर का वर्कफ्रंट

बात करें अगर एक्टर के वर्क फ्रंट की तो सलमान जल्द ही अपनी फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ में पूजा हेगड़े संग नजर आएंगे। इसके अलावा उनके पास ‘किक 2’ और ‘टाइगर 3’ जैसी भी फिल्में हैं। वहीं दूसरी तरफ पूजा हेगड़े जल्द ही रणवीर सिंह और जैकलीन फर्नांडिस संग उनकी फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आएंगी। एक्ट्रेस की यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।