5 साल की बच्ची के साथ मैकेनिक ने किया दुष्कर्म, मां ने बताई पूरी घटना

0
303
child rape
child rape

महाराष्ट्र के नवी मुंबई से एक शरमिंदा करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 5 साल की बच्ची के साथ लिफ्ट में दुष्कर्म करने की खबर सामने आई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। रिपोर्टस के अनुसार 5 से 10 साल की बच्चीयों के साथ होने वाले आरोपी की गिनती बढ़ती जा रही है।

ऐसे किया बच्ची के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि घटना तालोजा इलाके में मंगलवार शाम को हुई। यहां 19 वर्षीय आरोपी मंगलवार को एसी रिपेयरिंग के काम के लिए आया था। काम खतम होने के बाद वह सीढ़ियो से नीचे उतर रहा था कि तभी उसकी नजर पार्किंग एरिया में खेल रही पांच वर्षीय बच्ची पर पड़ी। जिसके बाद वह आवासीय इमारत की लिफ्ट उसे ले गया और घटना को अंजाम दिया।

बच्ची ने मां को बताई पूरी घटना

मामले के बारे में बच्ची की मां का कहना है कि लिफ्ट से बाहर निकलने के बाद वह घर आई और उल्टियां करने लगी। जब बच्ची से बहुत बार पूछा गया तो उसने सारी घटना बताई। फिर मां बच्ची को लेकर नीचे गईं और गार्डों की मदद से एसी मैकेनिक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरेापी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।