Tuesday, March 17, 2026
MGU Meghalaya
Homeअपराधपंजाब में महिला का अपहरण, फिर मर्डर कर शव को दफनाया

पंजाब में महिला का अपहरण, फिर मर्डर कर शव को दफनाया

पंजाब के लुधियाना में एक महिला की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को दफनाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला का नाम जसंपिंदर कौर बताया गया है।  मिली जानकारी के अनुसार महिला का पहले अपरहण किया फिर गला घोंटकर हत्या को अंजाम दिया गया। हालांकि, पुलिस इस मामले कि तहकीकात में लगी हुई है। पुलिस के फौरन एक्शन से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने किया 4 आरोपियों को गिरफ्तार

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, लुधियाना रेंज के आइजी ने बताया कि जसपिंदर कौर नाम की महिला के अपहरण के संबंध में प्राथमिकी के आधार पर मुख्य आरोपी परमप्रीत सिंह, भबनप्रीत सिंह सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में पता चला है कि 4 आरोपियों ने महिला का गला दबाकर हत्या कर दी फिर उसके शव को दफना दिया। मृतक का शव बराबद कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

लडकी के साथ रेप

वहीं, पंजाब के होशियारपुर में एक अन्य घटना सामने आई है। पंजाब में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर नौ वर्षीय लड़की के साथ बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि पीड़िता की मां ने राजमिस्त्री के तौर पर काम करने वाले व्यक्ति को किसी निर्माण कार्य के लिए घर बुलाया था, जिसके बाद उस व्यक्ति ने नाप-जोख की और चला गया। पीड़िता की मां ने मंगलवार को दी शिकायत में कहा कि आरोपी किसी और दिन आया और लड़की को घर पर अकेला पाकर उससे बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

 

- Advertisment -
Most Popular