Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनKajol-Shahrukh: क्या दोबारा स्क्रीन पर दिखेगी शाहरुख-काजोल की जोडी? एक्ट्रेस ने किया...

Kajol-Shahrukh: क्या दोबारा स्क्रीन पर दिखेगी शाहरुख-काजोल की जोडी? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Kajol-Shahrukh: बॉलीवुड की वन ऑफ द बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी शाहरुख (Shahrukh Khan) और काजोल (Kajol) को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। दोनों स्टार्स को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। फिलहाल दोनों अपनी फिल्मों के प्रमोशन में लगे हुए हैं। इस बीच अपने फिल्म के प्रमोशन इवेंट के दौरान काजोल ने एक चौकाने वाली बात कही है, जिसे सुनकर फैंस काफी खुश हो गए हैं।

WhatsApp Image 2022 12 08 at 10.51

फिर दिखेगी शाहरुख-काजोल की जोड़ी

बता दें कि जहां एक तरफ शाहरुख अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ (Pathaan) को लेकर सुर्खियों में है, वहीं दूसरी तरफ काजोल अपनी अगली फिल्म ‘सलाम वेंकी’ (Salam Venky) के प्रमोशन में जुड़ी हुई हैं। हाल ही में अपनी फिल्म के प्रमोशन के दौरान शाहरुख संग दोबारा स्क्रीन पर वापसी करने को लेकर बात करते हुए कहा कि, ’फिलहाल इस तरह की अभी कोई प्लानिंग नहीं। इस बारे में पहले शाहरुख खान से सवाल पूछा जाना चाहिए। इस समय मेरे पास कोई ऐसी फिल्म की कहानी नहीं है जिसमें मैं और शाहरुख खान साथ में दिखाई दें।’ इस खबर को सुनने के बाद काजोल और शाहरुख के फैंस काफी एक्साइटेड हो गए है और दोनों को एक बार फिर स्क्रीन पर अपना जादू बिखेरते हुए देखने का कयास लगा रहे हैं।

resize4 1

आखिरी बार इस फिल्म में आए थे नजर

आपको बता दें कि आखिरी बार दोनों की जोड़ी को साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म ‘दिलवाले’ (Dilwale) में देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इस फिल्म में एक्टर्स के साथ वरुण धवन (Varun Dhawan) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की जोड़ी भी नजर आई थी। बता दें कि ‘दिलवाले’ से काजोल और शाहरुख ने एक लंबे समय बाद स्क्रीन पर वापसी की थी।

 

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम

बता दें कि शाहरुख-काजोल की जोड़ी को असली फेम उनकी फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (DDLJ) से मिली थी। इस फिल्म में दोनों ने पहली बार एक साथ स्क्रीन शेयर किया था। इस फिल्म से दोनों की जोड़ी को अब तक प्यार मिलता है। इसके बाद भी दोनों ने ‘कभी खुशी कभी गम’, ‘कुछ कुछ होता है’, ‘माई नेम इज खान’ और ‘बाजीगर’ जैसी फिल्में दी हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular