Friday, September 20, 2024
MGU Meghalaya
Homeअपराधदिल्ली: 75 साल के बुजुर्ग की लूटपाट के लिए हत्या, वाइट वॉश...

दिल्ली: 75 साल के बुजुर्ग की लूटपाट के लिए हत्या, वाइट वॉश करने वालो ने किया कत्ल

साउथ दिल्ली के नेब सराय थाना इलाके में अकेले रह रहे 75 साल के बुजुर्ग की लूटपाट के चक्कर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी बुधवार सुबह 9:30 बजे फ्रीडम फाइटर कॉलोनी के A1 ब्लॉक से मिली। पुलिस ने बताया कि घटना को 21 -22 फरवरी की आधी रात को अंजाम दिया गया। घर में से लाखों रुपये की ज्वेलरी और नकदी लूटी गई। वहीं परिजनों का कहना है कि घर में कुछ दिन पहले वाइट वॉश के लिए कुछ लोगों को हायर किया था, उसी ने ये खौफनाक साजिश को अंजाम दिया है। पुलिस इस मामले को लेकर जांच पड़ताल कर रही है।

वाइट वॉश करने आए लोगों ने दिया हत्या को अंजाम

दिल्ली के नेब सराय थाना इलाके के फ्रीडम फाइटर एन्क्लेव में 75 साल के सतीश कुमार भारद्वाज का शव मिला है। वारदात के वक्त सतीश कुमार अकेले थे। हत्या को 22-23 फरवरी की आधी रात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने बताया कि, घर में पेंट करने आए लोगों ने ही सतीश की हत्या की है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को भी पकड़ लिया है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि, हत्या को लूटपाट के कारण अंजाम दिया गया था। वहीं आरोपियों के पास से चांदी के बर्तन, जूलरी सहित कुछ कैश भी बरामद किया गया है।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को जानकारी

सीनियर सिटीजन भारद्वाज के पड़ोस में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी थी। उसने बताया था कि सीनियर सिटीजन घर का सामान बिखरा हुआ है। पुलिस को शुरुआती जांच में यह लग रहा है कि लूटपाट के लिए बुजुर्ग की हत्या की गई है। पुलिस की जांच के बाद ही यह बात सामने आएगी की बुजुर्ग को कैसे मारा है और घर से और बदमाश क्या-क्या सामान ले गए।

एक बेटा विदेश में है और दूसरा ब्रिगेडियर

मृतक के पड़ोसियों ने बताया कि सतीश भारद्वाज इस घर में 25 साल से रहते है। परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। सभी की शादी हो चुकी है। पत्नी की मौत 2009 में किसी बीमारी के कारण हो गई थी। मृतक एमसीडी सिविल इंजीनियर पद से रिटायर हुए थे। वहीं मृतक का बड़ा बेटा लवलीश भारद्वाज ब्रिगेडियर हैं। जो इन दिनों मध्य प्रदेश के मऊ में है। दूसरा बेटा यूएस में रहता है। जबकि बेटी की शादी हो चुकी है वह गाजियाबाद के वैशाली में रहती है। वह अकसर मृतक से मिलने आती रहती है। वहीं, मौके पर दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी पहुंच चुके हैं घर के अंदर छानबीन की जा रही है और फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी हुई है।

- Advertisment -
Most Popular