छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा: कार-बाइक की जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत

0
295
chhatisgarh road accident

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हाईवे पर एक कार और मोटरसाइकिल की जबरदस्त भिड़ंत से हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में ले लिया है। मरने वालों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

chhatisgarh road accident

सड़क हादसे में 6 की मौत

ये दर्दनाक हादसा छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हाईवे पर हुआ। हाईवे पर एक कार और मोटरसाइकिल के बीच इतनी जबरदस्त टक्कर हुई की हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। ये दर्दनाक हादसा बालोद में जंगल में लगी आग की तरह फैल गया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान कार सवार कार में ही फंस गया स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को कार से बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि घटना डौंडी थाना क्षेत्र ग्राम पीचेटोला के नजदीक हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची। शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने हादसे में घायल हुए लोगों को अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।