दिल्ली : 12वीं कक्षा के छात्र की चाकू गोदकर हत्या, दो गुटों में हुई थी झड़ुप

0
268
delhi crime class 12 student stabbed to death

राजधानी दिल्ली के कालकाजी स्कूल के 12वीं के छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक छात्र ओखला फेज-2 के जेजे कैंप का रहने वाला था। पुलिस के मुताबिक, छात्रों के गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। जिसमें मृतक के सीने में चाकू से कई बार गोदकर उसकी हत्या कर दी गई। घायल लड़के को फौरन अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उसने तब तक दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का कारण आपसी रंजिश बताया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

आपसी रंजिश में ली जान

ये सनसनीखेज मामला साउथ ईस्ट दिल्ली के ओखला क्षेत्र का है। यहां मंगलवार को पुलिस को 18 वर्ष के लड़के की हत्या की जानकारी दी गई। मृतक लड़का कालकाजी स्कूल का छात्र था। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, घटना सोमवार की दोपहर हंसराज सेठी पार्क के नजदीक हुई थी। कालकाजी इलाके में उस समय सनसनी फ़ैल गई, जब 12वीं में पढ़ने वाले छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। लड़के की पहचान मोहन नाम से की गई है और वह गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ता था और कल जब वो स्कूल से एग्जाम के बाद बाहर निकला तो दर्जनभर लड़कों का एक ग्रुप पहले से उसका इंतजार कर रहा था। स्कूल से बाहर निकलते ही लड़कों के ग्रुप ने उसे घेर लिया और उसके सीने में कई बार चाकू से वार किया गया। जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गया। घायल मोहन को पूर्णिमा सेठी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस में वारदात को लेकर मंगलवार को जानकारी दी गई। पुलिस ने इसे आपसी रंजिश बताया है। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल जारी है।

पुलिस ने मामले की जांच की शुरु

इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज कर लिया है। इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सकें। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बना ली है। वहीं घटन के बाद से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस मामले को लेकर सुरक्षाव्यवस्था के लिए कई तरह के सवाल खड़े हो रहे है। यह घटना ढिली प्रशासन की झलक दे रही है।