Zeenat Aman: जीनत अमान ने फीस के मामले में लगाई बड़े ब्रांड्स को फटकार, सोशल मीडिया पर वायरल हुए अभिनेत्री का पोस्ट

0
515
Zeenat Aman

Zeenat Aman: जीनत अमान को एक समय पर हिंदी सिनेमा जगत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस मानी जाता था। उन्होंने अपनी बोल्डनेस से पूरी इंडस्ट्री को अपना दीवाना बना रखा था। बड़े से बड़े एक्टर से लेकर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर तक उनके दीवाने थे जीनत अमान हमेशा सी अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर रही हैं।

अभिनेत्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और अपने फैंस संग अपनी लाइफ से जुड़ी अपडेट शेयर करती हैं। वहीं हाल ही में अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर बड़े ब्रांड्स को फटकार लगाते हुए एक लंबा सा पोस्ट लिखा है। जीनत का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है।

Zeenat Aman

जीनत ने शेयर किया पोस्ट

जीनत अमान को इंस्टाग्राम पर काफी लोग फॉलो करते हैं। आज अभिनेत्री ने एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा है, ‘मैं आपको धन्यवाद देना चाहती हूं, लेकिन मैं धन्यवाद नहीं दूंगी। आप मुझे फैशन आइकॉन और स्टार तो कहते हैं, लेकिन जब फीस देने की बारी आती है तब आप मुझे कम फीस देने की कोशिश करते हैं।

आप चाहते हैं कि मैं कम पैसों में आपके लिए काम करूं। जीनत अपनी बात जारी रखते हुए आगे लिखती हैं, ‘शायद मुझे मेरी सही कीमत का अंदाजा नहीं हो, लेकिन मैं कम कीमत का अंदाजा लगा लेती हूं। आप दूसरे स्टार्स के द्वारा रिजेक्ट होने के बाद अपने प्रोडक्ट को मेरे पास लाते हैं और चाहते हैं कि मैं आपके साथ काम करूं तो यह मैं नहीं कर सकती हूं। आप किसी आयोजन के लिए मुझे आखिरी मिनट में आमंत्रण देते हैं तो मैं उस आमंत्रण को भी स्वीकार नहीं करूंगी’।

ये भी पढ़ें:Sushmita Sen: बॉयफ्रेंड संग पैचअप पर बोलीं सुष्मिता सेन, एक्ट्रेस के बयान से टूटा फैंस का दिल

Zeenat Aman

वायरल हुआ अभिनेत्री का पोस्ट | Zeenat Aman

सोशल मीडिया पर जीनत अमान का यह पोस्ट काफी वायरल हो रहा है। उनके फैंस उनकी हिम्मत की दाद दे रहे हैं। जीनत लिखती हैं, ‘अगर आप मुझे फैशन आइकन कहते हैं तो फिर मुझे मेरी फीस देने से आप क्यों हिचकते हैं। अगर आप लोगों में से किसी के साथ ऐसा कुछ हुआ है तो उसे यहां आप मेरे संग साझा कर सकते हैं’।

जीनत अमान ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरों को भी अपने इस पोस्ट के संग साझा किया है। वे बेहद स्टाइलिश ड्रेस और बड़े से धुप के चश्मे में नजर आ रही हैं। जीनत कहती हैं, ‘मैं पिछले 70 साल से बॉलीवुड में काम कर रही हूं और मैं बिजनेस को अच्छी तरह समझती हूं। मैं अपनी कीमत को किसी के लिए कम नहीं कर सकती हूं’।