Zareen Khan Trolling : फैट शेमिंग का शिकार हुईं जरीन खान, वजन बढ़ने पर यूजर्स ने किया ट्रोल

0
438
Zareen Khan Trolling

Zareen Khan Trolling: बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। जरीन ने सलमान खान की मूवी से इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखा था। हालांकि इसके बाद वो ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आई। इसके बावजूद भी जरीन को अक्सर ही स्पॉट किया जाता है। उनकी कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। इसी कड़ी में अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, उनका यह लुक फैंस को बिल्कुल भी रास नहीं आ रहा है, जिसके कारण उनको फैट शेमिंग का शिकार होना पड़ रहा है।

333914395 575510654521672 3024333823324093560 n

फैंस ने उड़ाया जरीन का मजाक

जरीन खान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक्ट्रेस व्हाइट टी शर्ट के साथ प्रिंटेड जिम पैंट पहने जिम से बाहर आती नजर आ रही हैं और पैपराजी को मुस्कुराते हुए पोज देती देखी जा सकती हैं। हालांकि वीडियो में उनका वजन थोड़ा बढ़ा हुआ नजर आ रहा है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उनके इस बढ़े हुए वजन का युजर्स मजाक उड़ा रहे हैं। वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा- ‘अरे कितनी मोटी हो गई हो’। वहीं दूसरे ने लिखा,’मुझे लगा डॉली बिंद्रा का अपडेटेड वर्जन है, पर ये तो जरीन खान हैं’। ऐसे ही कई लोगों ने इस वीडियो पर अपने रिएक्शन दिए हैं।

zareen khan couldnt think of being in bollywood without salman khan 0001

कैटरीना कैफ को टक्कर देती थी जरीन

जरीन खान ने सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ सो अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। भले ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाई नहीं की थी, लेकिन लोगों का यह मानना था की जरीन कैटरीना कैफ की तरह दिखती हैं। जरीन खान को अब इस इंडस्ट्री में कदम रखे 13 साल हो गए हैं, लेकिन बीते कुछ समय से एक्ट्रेस ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना रखी है। इसका कारण तो किसी को नहीं पता है, लेकिन इसके बावजूद भी वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पल पल की अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती हैं।