ZHZB BO Collection : ‘जरा हटके जरा बचके’ ने रिलीज के 10वें दिन भी की शानदार कमाई, पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा

0
402
ZHZB BO Collection Day 10

Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection Day 10 : बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने माने एक्टर विक्की कौशल और एक्ट्रेस सारा अली खान स्टारर रोमांटिक ड्रामा ‘जरा हटके जरा बचके’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार अच्छा परफॉर्म कर रही है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा हैं। इसी वजह से रिलीज के 10वें दिन भी फिल्म (Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection) की कमाई में इजाफा हुआ है। इस वीकेंड फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है।

यह भी पढ़ें- ZHZB Box Office Collection : ‘जरा हटके जरा बचके’ की कमाई में 5वें दिन आई कमी, जानें कितना हुआ कलेक्शन

जरा हटके जरा बचके’ ने 10वें दिन कमाए कितने करोड़ 

‘जरा हटके जरा बचके’ (Zara Hatke Zara Bachke Box Office Collection) फिल्म में पहली बार दर्शकों को विक्की और सारा अली खान की जोड़ी साथ देखने को मिली है और ऑडियंस को उनकी केमिस्ट्री काफी पसंद आ रही हैं। इसी वजह से फिल्म की कमाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि वीकडेज में ‘जरा हटके जरा बचके’ के कलेक्शन में गिरावट देखी गई थी लेकिन इस वीकेंड एक बार फिर फिल्म की कमाई में उछाल आया है।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के रविवार की कमाई के आंकड़े शेयर किए हैं। इसके मुताबिक ‘जरा हटके जरा बचके’ ने रिलीज के 10वें दिन यानी बीते रविवार को 7.2 करोड़ रुपयों का शानादर कलेक्शन किया है। इसके बाद फिल्म की कुल कमाई 53.55 करोड़ रुपये के पार हो गई हैं। वहीं शनिवार को फिल्म ने 5.76 करोड़ का बिजनेस किया था।

2 जून को रिलीज हुई थी फिल्म

आपको बता दें कि विक्की और सारा स्टारर फैमिली ड्रामा फिल्म ‘जरा हटके जरा बचके’ (Zara Hatke Zara Bachke) 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जिसे मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने को-प्रोड्यूस किया है। इस फिल्म की पूरी कहानी एक कपल के लव रिलेशन और डिवोर्स के इर्द गिर्द देखने को मिली है, जिसमें सारा अली खान सौम्या और विक्की कौशल कपिल का किरदार निभा रहे हैं। सारा और विक्की के अलावा इनामुलहक, सुष्मिता मुखर्जी, नीरज सूद, शारिब हाशमी और राकेश बेदी भी इस फिल्म में लीड लोल में हैं।

यह भी पढ़ें- Zara Hatke Zara Bachke: सारा विक्की की फिल्म ने मंडे को भी बना रखी सिनेमाघरों पर अच्छी पकड़, 4थे दिन जरा हटके जरा बचके ने की इतनी कमाई