IPL 2023: युजवेंद्र चहल ने जो रूट को सिखाए डांस मूव्स, देखें वायरल Video

0
411
chahal-root dance video

IPL 2023: युजवेंद्र चहल अपने मस्ती-भरे अंदाज के लिए जाने जाते हैं। राजस्थान रॉयल्स के ड्रेसिंग रूम में भी चहल को हमेशा मस्ती करते हुए देखा जाता है। इसी कड़ी में स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह टीम के नए साथी जो रूट के साथ डांस करते दिखाई दे रहे हैं। फ्रेंचाइजी ने इस वीडियो को खुद सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। यह जो रूट का पहला आईपीएल है। उन्हें इस साल राजस्थान रॉयल्स ने एक करोड़ रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था। हालांकि, रूट को अब तक डेब्यू करने का मौका नहीं मिला है।

मशहूर गाने पर किया डांस

वीडियो में रूट चहल के साथ मशहूर गाना ‘भरोसा तेरे प्यार ते’ गाने की बीट पर डांस करते दिख रहे हैं। रूट धीरे-धीरे अपनी टीम और खिलाड़ियों के साथ मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। उन्हें देखकर लग ही नहीं रहा कि यह उनका पहला आईपीएल है। हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग ने सोशल मीडिया पर एक इंटरव्यू साझा किया था। साक्षात्कार के दौरान जो रूट ने कहा, “युजवेंद्र चहल उनकी देखरेख कर रहे हैं। उनके साथ रहने में काफी मजा आ रहा है।”

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो को राजस्थान रॉयल्स ने शेयर कर लिखा है, ”जो रूट आपका आईपीएल में स्वागत है यूजी स्टाइल में।” वीडियो को देख पंजाब किंग्स के कपतान शिखर धवन ने कमेंस कर खिलाड़ियों के मजे लिए। धवन ने लिखा, ”यूजी भाई चूम तो नहीं लिया तूने उसे।”

yuzvendra chahal
yuzvendra chahal

पिछले मैचों में मिली थी हार

बता दें कि युजवेंद्र चहल ने आईपीएल की शुरुआत शानदार तरीके से की है। पहले मैच में उन्होंने 4 विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान दिया। वहीं दूसरे मैच में वह 1 विकेट हासिल करने में कामयाब हो सके। राजस्थान को पिछले मैच में पंजाब किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था।