Yuvraj singh: ‘मुझे विश्वास है सूर्या चमकेगा…’, पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

0
362
Yuvraj singh on Suryakumar yadav

Yuvraj singh: सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण खिलाड़ी हैं। उन्होंने भारतीय टीम के लिए कई महत्वूर्ण परियां खेली हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला किसी भयानक सपने से कम नहीं था। सीरीज के दौरान उन्होंने केवल 3 गेंदें खेलीं और तीनों मैचों में पहली गेंद पर आउट हो गए। यह सीरीज उनके लिए काफी मुश्किल थी। बुरे दौर से गुजर रहे सूर्या को भारत के पूर्व हरफनमौला खिलाड़ी युवराज सिंह ने सपोर्ट किया है।

Yuvraj Singh
Yuvraj Singh

युवराज ने सूर्या के आलोचकों को दिया जवाब

दरअसल, युवराज सिंह ने अपने ट्विटर पर सूर्या के आलोचकों को जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, “प्रत्येक खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं। हम सभी ने एक समय इसका अनुभव किया है। मुझे विश्वास है कि सूर्या भारत के लिए की प्लेयर हैं और वह भारत के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्हें टीम में जगह भी मिले, क्योंकि सूर्या चमकेगा।” युवराज सिंह को लगता है कि सूर्या आने वाले समय में वापसी कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्ला दिखा खामोश

बता दें कि चोटिल होने के कारण टीम से बाहर चल रहे श्रेयस अय्यर की जगह टीम में सूर्यकुमार यादव को मौका दी गई थी। जो उम्मीद लोग और फैंस उनसे कर रहे थे, सूर्या वो करने में असफल रहे। वो पहली बॉल पर बिना अपना खाता खोले गोल्डन डक का शिकार हुए। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी खूब आलोचना हुई। लोगों ने संजू सैमसन को मौका देने की बात कह डाली। ऐसे में सूर्या के लिए युवराज का ये ट्वीट जरूर मददगार साबित होगा।