मध्यप्रदेश : आम के पेड़ से लटका आर्मी की तैयारी कर रहा युवक, सुसाइड नोट में लिखा I Love Army

0
497
crime: man suicide in mp shivpuri

मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आर्मी की तैयारी कर रहे एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है जिसमें उसने I Love Army, मां मुझे माफ करना, जय हिन्द भाईयों लिखा हुआ है। युवक ने आम के पेड़ से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। यह मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो रहा है। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

crime: man suicide in mp shivpuri

आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव

ये मामला शिवपुरी जिले के करौंदी क्षेत्र का है। यहां रहने वाले आर्मी की तैयारी कर रहे 21 वर्षीय केदार पाल ने कथित तौर पर पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि, रोज की तरह मंगलवार सुबह भी केदार रनिंग के लिए सुबह 4:30 बजे घर से निकला था। इसके बाद वह घर से 200 मीटर दूर एक आम के पेड़ पर लटक गया। युवक के शव को देखकर हर तरफ कोहराम मच गया। पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

crime: man suicide in mp shivpuri

सुसाइड नोट हुआ बरामद

मृतक केदार ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी लिखा था। जिसमें उसने लिखा, ‘मेरे सभी आर्मी वाले भाइयों को जय हिंद। पिछले कई दिनों से मैं अपने आपको संभाल नहीं पा रहा हूं। मुझे दिन रात एक ही बात खा रही है। ONLY ARMY और इस बार भी मैं आर्मी में फॉर्म नहीं भर पाया। मैं पिछले कई सालों से आर्मी की तैयारी कर रहा था, लेकिन कोई फायदा नहीं निकला। मैं अपने आपको संभाल नहीं पा रहा हूं। LOVE YOU ARMY, मां मुझे माफ करना, love you maa जय हिंद भाइयों।’

भोलेनाथ का स्टेटस भी लगाया

जानकारी के मुताबिक, मृतक केदार ने मरने से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लगातार कई पोस्ट भी किए थे। इतना ही नहीं सुसाइड से पहले लगाए हुए स्टेटस में केदार भगवान भोले नाथ से रहम करने की गुहार भी लगा रहा था। बताया जा रहा है कि केदार के दो भाई और दो बहने हैं। वहीं पिता खेती करके घर चलाते है। मृतक सेना में भर्ती होना चाहता था लेकिन वह नाकाम रहा। हाल ही में उसने एसएसडी-जीडी की परीक्षा दी थी। उसका परिणाम अब तक नहीं आया है। वहीं एक दोस्त ने बताया कि ओवर एज होने के कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस फिलहाल इस मामले को लेकर जांच कर रही है।