Holika Dahan Raakh Benefits : होलिका दहन की राख से भी बदल सकती है आपकी किस्मत, जरूर करें ये उपाय

0
419
Holika Dahan Raakh Upay

Holika Dahan Raakh Upay : दुनिया भर में हर वर्ष होली का पर्व बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस बार होली का त्यौहार 8 मार्च 2023 को मनाया जाएगा। जबकि इससे एक दिन पहले 7 मार्च को होलिका दहन होगा। हिन्दू शास्त्र के मुताबिक होलिका दहन की राख बहुत ज्यादा फलदायी होती है। इस राख से व्यक्ति की तमाम परेशानियां खत्म हो जाती है। साथ ही घर-परिवार में सुख, शांति, समृद्धि, धन और वैभव का आगमन होता हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल में होलिका दहन की राख (Holika Dahan Raakh Upay) के कुछ उपायों के बारें में बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपनी सोई हुई किस्मत को चमका सकते हैं।

होलिका दहन की राख के अद्भुत उपाय

Image resized5 3

  • अगर किसी व्यक्ति पर नकरात्मक शक्तियों का वास है। तो उसको भी राख से दूर किया जा सकता हैं। इसके लिए होलिका दहन (Holika Dahan Raakh Upay) की राख को उस व्यक्ति के सिर के ऊपर से 7 बार घुमाएं। फिर उसे चौराहे पर फेंक दें। इससे उसकी नजर उतर जाएगी। साथ ही नजर दोष भी उतर जाएगा।
  • तांबे के 7 छेद वाले सिक्के के साथ होलिका दहन (Holika Dahan Raakh Upay) की राख को लाल कपड़े में बांध दें और उस गठरी को तिजोरी में रख दें। इससे आपके घर में कभी भी पैसों की तंगी नहीं होगी। साथ ही माता लक्ष्मी की भी विशेष कृपा बनी रहेगी।
  • घर का कोई भी सदस्य अगर-अगर बार-बार बीमार होता है। तो होलिका दहन की राख (Holika Dahan Raakh Upay) उसके माथे पर लगाएं। इससे वह व्यक्ति बार-बार बीमार नहीं पड़ेगा। लेकिन ये राख होलिका दहन से लेकर अगली पूर्णिमा तक रोजाना लगाएं।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।