Shri Krishna Mantra : श्रीकृष्ण के इन मंत्रों से आप बनेंगे धनवान, परिवार में आएगी खुशहाली

0
490
Shri Krishna Mantra

Shri Krishna Mantra : हिंदू धर्म में प्राचीन काल से ही मंत्र साधना को विशेष महत्व दिया गया है। नियमित रूप से मंत्रों के उच्चारण से मनुष्य को अनेक सिद्धियां प्राप्त होती हैं, लेकिन अब समय बदल रहा है। आज के समय में व्यक्ति रोजी-रोटी और जिम्मेदारियों में इतना व्यस्त हो गया है कि उसके पास पूजा-पाठ और धर्म के लिए समय ही नहीं बचा है। ऐसे में वो अपनी ही समस्याओं में उलझा रहता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान कृष्ण के कई मंत्रों का जाप करने से मनुष्य की विभिन्न परेशानियां खत्म हो जाती हैं। साथ ही उसके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, धन और वैभव का वास होता है। तो आइए जानते हैं भगवान श्री कृष्ण (Shri Krishna Mantra) के प्रभावशाली मंत्र-

श्री कृष्ण के इन मंत्रों का करें जाप

Lord Krishna Story - Full Biography, Birth, Names, Wife, Parents

  • कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने।
    प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:।।

भगवान कृष्ण के इस मंत्र (Shri Krishna Mantra) का जाप करने से परिवार में खुशहाली आती हैं। साथ ही घर में कलह-क्लेश का वातावरण नहीं बनता है।

  • हरे कृष्ण हरे कृष्ण। कृष्ण कृष्ण हरे हरे।
    हरे राम हरे राम। राम राम हरे हरे॥

अगर किसी व्यक्ति के विवाह में देरी हो रही है तो वह नियमित रूप से इस मंत्र का उच्चारण करें। कृष्ण जी के इस मंत्र का जाप (Shri Krishna Mantra) करने से उसकी कुंडली में विवाह योग बनने लगेंगे।

  • ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा।।

कृष्ण जी के इस मंत्र का 108 बार जाप (Shri Krishna Mantra) करने से व्यक्ति को उसका अटका हुआ धन प्राप्त होता है। साथ ही घर-परिवार में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा उसके जीवन में चल रही सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें- अभी तक रहस्यमयी है ये मंदिर, रोज आते है कृष्ण-राधा, जो करता है देखने की कोशिश वो हो जाता है पागल

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।