Yeh Jawani Hai Deewani: फिल्म के री-रिलीज पर भावुक हुए करण जौहर, इंस्टाग्राम पर लिखा भावुक पोस्ट

0
828
Yeh Jawani Hai Deewani: Karan Johar gets emotional on the re-release of the film

Yeh Jawani Hai Deewani: फिल्म ये जवानी है दीवानी फिर से सिनामाघरों में रिलीज हो चुकी है। इसकी री-रिलीज को लेकर इस फिल्म के निर्माता करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक खास नोट लिखा है। मालूम हो कि साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ये जवानी है दीवानी को अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में सभी दर्शकों को नैना और बनी की कहानी बेहद पसंद भी आई। यही वजह है कि इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को एक बार फिर से सिनेमाघरों में री-रिलीज गया है।

करण जौहर ने लिखा भावुक पोस्ट

फिल्म में दीपिका पादुकोण, रणबीर कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कल्कि ने अहम किरदार निभाया था। अब यह फिल्म फिर से सिनेमाघरो में रिलीज हो रही है। इस मौके पर अपने पोस्ट में करण ने फिल्म के कई बेहतरीन सींस का एक वीडियो शेयर किया और साथ ही लिखा, ”यह समय है उन यादों के मिठाई के डब्बे को फिर से चखने का…’ ये जवानी है दीवानी आज फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जल्द ही अपनी टिकट बुक कराएं।”

2013 में रिलीज हुई थी फिल्म

बता दें कि फिल्म ये जवानी है दीवानी साल 2023 में रिलीज हुई थी जिसे अयान मुखर्जी ने निर्देशित किया था। इस फिल्म में चार दोस्तो की कहानी है, जो एक साथ ट्रैकिंग ट्रिप पर जाते हैं, जिससे उनकी दोस्ती हमेशा के लिए बदल जाती है। फिल्म रिलीज होते ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसे लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद किया गया था। वहीं, इसके गाने का भी काफी ज्यादा क्रेज देखने को मिला था।

ये भी पढ़ें: Deepika-Ranveer Singh Baby Girl: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर हुआ लक्ष्मी का आगमन, एक्ट्रेस ने दिया बेटी को जन्म