WTC Final, Kl rahul replacement: BCCI ने किया रिप्लेसमेंट का एलान, इस खिलाड़ी को मिला मौका

0
384
WTC 2023 Final: KL Rahul Replacement

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने सोमवार को विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC Final 2023) के लिए केएल राहुल (KL Rahul) के रिप्‍लेसमेंट की घोषणा कर दी है। साथ ही बोर्ड ने ये भी कंफर्म कर दिया कि केएल राहुल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगे।

ईशान किशन को मिली टीम इंडिया में जगह

राहुल की जगह बीसीसीआई ने विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन (Ishan Kishan) को टीम इंडिया में शामिल किया है। हालांकि, विकेटकीपर के रूप में केएस भरत भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं। इसके अलावा रुतुराज गायकवाड़, सूर्यकुमार यादव और मुकेश कुमार को स्टैंड बाय खिलाड़ी के तौर पर रखा गया है। इस बात की जानकारी बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए दी है।

WTC Final 2023: Ishan Kishan As Replacement For Injured KL Rahul
WTC Final 2023: Ishan Kishan As Replacement For Injured KL Rahul

RCB के खिलाफ मैच में KL राहुल हुए थे चोटिल

गौरतलब है कि आईपीएल 2023 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान केएल राहुल चोटिल हो गए थे। उनकी जांघों में खिचांव आ गया था। इसके बाद राहुल का स्कैन कराया गया। कुछ दिन बाद फिर राहुल ने खुद इस बात की जानकारी दी कि वो आईपीएल 2023 के बाकी मैचों एवं विश्व टेस्ट चैंपियनशिप से बाहर हो गए हैं। इसके लिए उन्होंने काफी बड़ा इमोशनल पोस्ट भी शेयर किया था।

KL Rahul
KL Rahul

साहा को नहीं मिली जगह

शानदार फॉर्म में चल रहे साहा को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म था। लेकिन जगह नहीं मिलने से हर कोई हैरान था। हालांकि बाद में साहा के नहीं चुने जाने की असल वजह सामने आई। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक केएल राहुल के रिप्लेसमेंट के तौर पर साहा का नाम कभी चर्चा में शामिल ही नहीं था। बता दें कि भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच 7 जून से लंदन के द ओवल में डब्‍ल्‍यूटीसी फाइनल खेला जाएगा।