WPL 2023 Opening ceremony : लगेगा ग्लैमर का तड़का, ये बॉलीवुड एक्ट्रेस करेंगी परफॉर्म

0
289
WPL 2023 Opening ceremony

WPL 2023 Opening ceremony: वीमेन प्रीमियर लीग (Women’s Premier League) का पहला संस्करण 4 मार्च से खेला जाना है। शुरुआत से पहले लगभग पूरी तैयारी की जा चुकी है। टूर्नामेंट का पहला मैच गुजरात जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले सीजन को भव्य बनाने के लिए बीसीसीआई ने शानदार तैयारी शुरू कर दी है। इस मैच से पहले मैदान पर ग्रैंड ओपनिंग सेरेमनी का ओयजन किया जाएगा। इस सेरेमनी में बॅालीवुड के सितारों का तड़का लगने वाला है।

रिपोर्ट्स की मानें तो बॅालीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और कृति सेनन परफॉर्मेंस देंगी। वहीं, शंकर महादेवन भी सेरेमनी में परफॅार्म करते नजर आ सकते हैं। विमेंस प्रीमियर लीग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये भी जानकारी साझा किया है कि पंजाबी सिंगर एपी ढिल्लों भी अपने गाने पर परफॅार्म करेंगे।

ग्रैंड सेरेमनी की शुरुआत शाम 5:30 बजे

जानकारी के अनुसार, विमेंस प्रीमियर लीग की ग्रैंड सेरेमनी की शुरुआत शाम 5:30 बजे से होने वाली है। आप बुक माई शो के जरिए भी टिकट बुक कर सकते हैं। वहीं, इसका सीधा प्रसारण स्पोर्टस 18 नेटवर्क पर देख सकते हैं। बता दें कि महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में पांच टीमें हैं। ये टीमें हैं गुजरात जायंट्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स। लीग मैचों के बाद एलिमिनेटर मैच होंगे। फाइनल मैच 26 मार्च को मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई इंडियंस का पूरा स्‍क्‍वाड

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), नाट सिवर, एमिलिया कर, पूजा वस्‍त्राकर, यस्तिका भाटिया, हीथर ग्राहम, इसाबेल वोंग, अमनजोत कौर, दारा गुजराल, साईका इशाक, हेली मैथ्‍यूज, क्‍लोए ट्रायोन, हुमाएरा काजी, प्रियंका बाला, सोनम यादव, नीलम बिश्‍ट और जिंतामनी कलिटा।

गुजरात जायंट्स का पूरा स्‍क्‍वाड

एश्‍ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफिया डंकली, ऐनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डिएंड्रा डॉटिन, स्‍नेह राणा, शब्‍बीनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, पारुनिका सिसौदिया और शबनम शकील।