शब्दों को खोजने और उन्हें याद रखने में भी महिलाएं ही है आगे, अध्ययन में आया सामने

0
347
Gender based Ability
Gender based Ability

Gender based Ability : आदि काल से ही पुरुषों और महिलाओं की तुलना की जाती हैं, जो आज भी कायम हैं। जैविक, शारीरिक बनावट, क्षमताओं और मानसिक क्षमताओं के आधार पर भेद-भाव किया जाता हैं। हालांकि अब एक रोचक विषय पर अध्ययन किया गया। शोधकर्ताओं ने अब इस बात पर शोध किया है कि क्या पुरुषों के मुकाबले महिलाएं शब्दों को खोजने और उन्हें याद करने में कई ज्यादा बेहतर होती हैं ?

अलग-अलग है दावे और नतीजे

resize10

वैज्ञानिकों की एक टीम ने ये अध्ययन पुरुषों और महिलाओं के मस्तिष्क के आधार पर किया हैं। कई विज्ञान की किताबों में इस बात का दावा किया गया है कि शब्द खोजने और उन्हें याद रखने में महिलाएं बेहतर होती हैं। महिलाएं, समय के साथ और जीवन भर नियमित रहती है। हालांकि कुछ लोग इसे सच नहीं मानते। बता दें कि जहां कई अध्ययनों में महिलाओं को बेहतर बताया गया तो कुछ अध्ययनों में पुरुषों को बेहतर माना गया। इसके अलावा कुछ वैज्ञानिकों ने ये भी माना कि लिंगभेद के आधार पर अध्ययन ही नहीं किया जा सकता।

शोध में ये आया सामने

Manwoman resized image

गौरतलब है कि पुरुष और महिलाओं में अलग-अलग व्यवसायों के मुताबिक अलग-अलग क्षमताएं होती हैं। शब्दों को खोजने की योग्यता में महिलाएं, पुरुषों के मुकाबले बेहतर होती हैं। साथ ही महिलाएं शब्दों को याद रखने में भी पुरुषों के मुकाबले बेहतर होती हैं। हालांकि ये अंतर बहु ज्यादा नहीं है।

 

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।