Monday, July 14, 2025
MGU Meghalaya
Homeअपराधझारखंड: पति की दूसरी शादी से नाराज महिला ने दो बेटों संग...

झारखंड: पति की दूसरी शादी से नाराज महिला ने दो बेटों संग की आत्महत्या

झारखंड के पलामू से रोंगटे खड़े देने वाली खबर सामने आई। दरअसल, यहां एक शांति देवी नाम की महिला ने पति के दूसरी शादी रचाने की बात से नाराज होकर खुद को अपने दोनों बेटों के साथ फांसी पर लटका लिया। इस दौरान महिला का बड़ा बेटा किसी तरीके से बच गया। लेकिन वहीं शांति देवी और छोटे बेटे कुणाल की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल अभी जारी है।

महिला ने दो बेटों संग की आत्महत्या

ये दिल दहला देने वाली घटना झारखंड के पलामू जिले के मनातू थाना क्षेत्र की है। यहां 28 वर्षीय महिला ने शुक्रवार-शनिवार की मध्य रात को अपने दो बेटों के साथ आत्महत्या कर ली। लेकिन इससे महिला का बड़ा बेटा किसी तरह से बच गया। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला शांति देवी का अपने पति की दूसरी शादी को लेकर बहुत विवाद चल रहा था। जिस कारण मृतक महिला ने इतना बड़ा कदम उठाया। दरअसल, शांति देवी ने अपने कच्चे मकान के अंदर साड़ी से फांसी के तीन फंदे बनाए और एक-एक कर दो फंदों पर अपने छोटे बेटे 8 वर्षीय कुणाल और बड़े बेटे 10 वर्षीय छोटू को लटका दिया। इसके बाद खुद एक फंदे पर लटक गई। इस दौरान एक बच्चा अपनी बहादुरी के चलते बच गया। हादसे के बाद पहले परिवार के लोगों ने आपस में समझौते की कोशिश की। बात नहीं बनी तो पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने महिला और उसके एक बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया। रविवार को शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की, घटना के दौरान बड़े बेटे के हाथ में किसी तरह साड़ी से बने फंदे का ऊपरी हिस्सा पकड़ में आ गया। फिर उसी के सहारे ऊपर धरनी पर चढ़ गया और शोर मचाने लगा। सुबह लोग पहुंचे तो मां और एक बेटे की मौत हो चुकी थी। घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया जाता है। बता दे की शांति देवी के पति विकास दास ने दो शादी की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

 

- Advertisment -
Most Popular