Pathaan: क्या चेंज होगी ‘पठान’ की रिलीज डेट? फिल्म के टाइटल में भी होगा बदलाव!

0
348
KRK On Pathaan
KRK On Pathaan

Pathaan: बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। उनके फिल्म पठान को लेकर विवाद जारी है। लोग उनके इस फिल्म का जमकर विरोध कर रहे हैं और बॉयकॉट तक करने की मांग कर रहे हैं। पहले ‘बेशरम रंग’ गाने में दीपिका की भगवा बिकिनी, फिर इस गाने पर चोरी का आरोप और अब एक बार फिर फिल्म को लेकर एक मुद्दा खड़ा हो गया है। दरअसल, के आरके के एक ट्वीट ने एक बार फिर इस फिल्म की बुझती आग में घी डालने का काम कर दिया है।

 

केआरके के ट्वीट ने मचाया बवाल

हाल ही में केआरके ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर किंग खान के इस फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी दी है, जिसने सभी को हैरान करके रख दिया है। विवादों के भंवर में फंसी ‘पठान’ को लेकर भी केआरके ने एक बड़ा दावा कर दिया है। उन्होंने ट्विटर पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘यह खबर कंफर्म है कि #पठान का टाइटल अब नहीं रहा। ऑरेंज बिकिनी भी नहीं रही। लेकिन अब मेकर्स ने फिल्म की रिलीज पोस्टपोन करने का फैसला किया है, जिसकी आधिकारिक घोषणा आज या कल आ सकती है।‘

 

सोशल मीडिया वायरल हुआ केआरके का ट्वीट

केआरके के इस ट्वीट ने इंटरनेट जगत में ‘पठान’ को लेकर एक नया बवाल शुरू कर दिया है। इसी के साथ सोशल मीडिया पर उनके ट्वीट को लेकर फिल्म के विरोधी और फिल्म के स्पोर्ट्स के बीच जंग छिड़ गई है। जहां एक तरफ फिल्म का विरोध करने वाले लोग इस खबर से खुश नजर आ रहे हैं, वहीं शाहरुख के फैंस केआरके के प्रति अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

 

‘पठान’ की रिलीज डेट

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक्टर की ये फिल्म 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। वहीं इस फिल्म के स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी नजर आएंगे। इसी के साथ खबरें हैं कि ‘पठान’ में बॉलीवुड के भाईजान, सलमान खान का भी एक कैमियो है।