South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. अपराध
  3. Osama Bin Laden: 2 मई क्यों है खास? कौन था खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन, कैसे हुआ था खात्मा?
 Osama Bin Laden: 2 मई क्यों है खास? कौन था खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन, कैसे हुआ था खात्मा?
अपराध दुनिया

Osama Bin Laden: 2 मई क्यों है खास? कौन था खूंखार आतंकी ओसामा बिन लादेन, कैसे हुआ था खात्मा?

by News Desk May 2, 2023

Osama Bin Laden: देश-दुनिया के इतिहास में 2 मई की तारीख तमाम अहम घटनाओं की वजह से दर्ज है। यह 2011 की वही तारीख है, जब अमेरिका ने दुनिया के सबसे खतरनाक आतंकी ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था। ओसामा के खात्मे के पूरे ऑपरेशन की निगरानी तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने खुद की थी। ओबामा ने ही ओसामा के मारे जाने का ऐलान भी किया था।

कौन था ओसामा बिन लादेन?

ओसामा बिन लादेन 10 मार्च,1957 को सऊदी अरब के रियाद में पैदा हुआ था। उसने आतंकी संगठन अलकायदा का गठन किया था। वह अमेरिका पर 9 सितंबर 2001 को हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड था। उसके आतंकी संगठन अलकायदा के आतंकियों ने चार प्लेन हाइजैक करके अमेरिका के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के ट्विन टावर्स से टकराकर गिरा दिया था। वहीं तीसरा प्लेन पेंटागन से जा टकराया, जबकि चौथा प्लेन क्रैश हो गया था। इस आतंकी हमले में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर की दोनों इमारतें पूरी तरह नष्ट हो गई थी और करीब तीन हजार लोगों की मौत हुई थी, जबकि 25 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए थे।

लादेन ने कितनी शादियां की थी?

लादेन ने पांच शादियां की थी, जिससे उसके 20 बच्चे थे। इन बच्चों में 9 लड़कियां हैं। लादेन ने अमाल अल सदाह, नजवा घनेम, खैरिया सेबर, सिहम सबर और खादिजा शरीफ के साथ हुई थी।

कैसे हुआ खूंखार आतंकी का खात्मा?

इस हमले के बाद ओसामा बिन लादेन काफी लंबे समय तक पाकिस्तान के एबटाबाद में छिपा रहा था, लेकिन अमेरिका ने 11 सितंबर 2001 को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हुए हमले के 10 साल बाद इसका बदला लिया था। दरअसल, अमेरिका को ओसामा के पाकिस्तान के एबटाबाद में छुपे होने का पता चला और उसने इस आतंकी को ढेर करने के लिए ऑपरेशन नेपच्यून स्पीयर शुरू किया। यह पूरा ऑपरेशन इतना गोपनीय रखा गया कि पाकिस्तान को इस बात की भनक तक नहीं लगी। अमेरिकी सेना के विशेष दस्ते ने उसकी ही सीमा में घुसकर अलकायदा के सरगना ओसामा बिन लादेन को ढेर कर दिया था। इस अभियान को अमेरिकी नेवी सील के कमांडो ने अंजाम दिया था।

2.5 करोड़ डॉलर का इनामी था ओसामा

क्या आपको पता है? अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश ने लादेन पर ढाई करोड़ डॉलर का इनाम रखा था। उन्होंने ही सबसे पहले यह अंदेशा लगाया था कि वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर हमले के पीछे लादेन का हाथ है। यही वजह थी कि अमेरिका लादेन का अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानता था।

Share This:

Tags: Al Qaeda crime news hindi news National Osama Bin Laden Osama Bin Laden death Osama Bin Mohammed Bin Awad Bin Laden terrorist osama bin laden world news
Previous post
Next post

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.