Alia Bhatt: आलिया अपनी बेटी राहा को क्यों रखती हैं फैंस की नजरों से दूर? एक्ट्रेस ने किया खुलासा

0
455
Alia Reveals Why She Kept Her Daughter’s Face Hidden

Alia Bhatt: बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आए दिन लाइमलाइट में छाए रहते हैं। बीते साल अप्रैल के महीने में इस कपल ने शादी के रचा ली थी और उसी साल नवंबर के महीने में एक प्यारी सी बेटी का स्वागत किया, लेकिन दोनों ने कभी अपनी बेटी की तस्वीरें लोगों के सामने नहीं आने दी। दोनों अक्सर पैपराजी से भी राहा की पिक्चर्स शेयर न करने और उनकी प्राइवेसी की रिस्पेक्ट करने की बात कहते नजर आते हैं। ऐसे में फैंस को भी इसके पीछे की वजह को जानने का काफी समय से इंतजार था। अब हाल ही में दिए गए एक इंटरव्यू में आलिया ने राहा को फैंस की नजरों से दूर रखने के कारण का खुलासा किया है।

alia ranbir img1 1

राहा के बारे में सुन नहीं सकती है आलिया

हाल ही में आलिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो राहा के बारे में किसी भी तरह की चर्चाएं नहीं सुन सकती हैं। उन्होंने कहा, ‘रणबीर और मैं इस बात को लेकर बहुत स्पष्ट हैं कि हम कब तक राहा को लोगों की नजरों से दूर रखना चाहते हैं। हम उसकी पिक्चर्स सोशल मीडिया पर पोस्ट भी नहीं करना चाहते हैं। मैं अभी अपने छोटे बच्ची के बारे में हो रही किसी भी तरह की चर्चाओं में सहज नहीं हूं। ढेर सारी शुभकामनाएं मिलीं, ढेरों आशीर्वाद मिले। मुझे हमेशा राहा की मम्मी कहा जाता है, जो मुझे बहुत अच्छा लगता है। मैं उन लोगों के लिए बहुत प्रोटेक्टिव हूं जिसे मैं बहुत प्यार करती हूं और मैं सच में ऐसा सोचती हूं कि एक बच्चे को पब्लिक फिगर नहीं होना चाहिए। अभी मेरी यही राय है।’ एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘ऐसा नहीं है कि हम कह रहे हैं कि कोई भी उसे नहीं देख सकता। ये अभी के लिए है और ज्यादातर लोग हमारे इस डिसीजन का सपोर्ट करते हैं।’

ranbir kapoor and alia bhatt 10

पैपराजी को बताया परिवार

आलिया ने ये भी बताया कि वो जब लंदन से लौटी थीं तो पैपराजी ने राहा की पिक्चर्स क्लिक नहीं की थीं। उन्होंने कहा, ‘मैं मानती हूं कि हम एक बिजनेस का पार्ट हैं। पैपराजी मेरे परिवार की तरह हैं और वो बहुत रिस्पेक्टिव हैं। जब हम लंदन से वापस लौट रहे थे तो सभी पैपराजी ने अपने कैमरे हटा लिए थे और राहा की पिक्चर्स कहीं शेयर नहीं की।’

Alia Ranbir Trolled For Their Pregnancy Duration1200 6369c03a2187f

रणबीर-आलिया का वर्क फ्रंट

कपल के वर्क फ्रंट की बात करें तों आलिया बहुत जल्द करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani) में नजर आने वाली हैं। आलिया की ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं, जिसमें वो बॉलीवुड के एनर्जी स्टार रणवीर सिंह के साथ दिखाई देंगी। इसके अलावा आलिया जल्द ही फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ (Heart Of Stone) से अपनी हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। वहीं दूसरी ओर रणबीर कपूर अगली बार अपनी एक्शन से भरपूर फिल्म ‘एनिमल’ (Animal) में दिखाई देंगे। रणबीर की एनिमल इसी साल 11 अगस्त को रिलीज होगी, जिसमें वो साउथ की हसीन डिवा रश्मिका मंदाना संग स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे।