ममता बनर्जी के कारण क्यों जेल गए कांग्रेस नेता? यहां जानिए पूरा मामला….

0
373
mamta banerjee

पश्चिम बंगाल कांग्रेस के नेता और वकील कौस्तव बागची को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। वजह है पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी। जी हां, ममता बनर्जी पर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता कौस्तव बागची बुरी तरह से फंस गए हैं। कौस्तव ने ममता बनर्जी पर निशाना साधा था। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। इसके 48 घंटों के अंदर ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

कांग्रेस नेता हुए गिरफ्तार

कौस्तव ने अपनी गिरफ्तारी की जानकारी फेसबुक के माध्यम से दी। एक पोस्ट कर उन्होंने कहा- “आखिरकार मुझे गिरफ्तार कर लिया गया। आज सुबह तड़के 3 बजे कोलकाता पुलिस की एक टीम मेरे घर पहुंची थी, जहां 5 घंटे की तलाशी के बाद मुझे गिरफ्तार कर लिया गया।“कोलकाता पुलिस के अनुसार उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी, 354ए, 504, 505, 509, 506 और 153 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पश्चिम बंगाल यूथ कांग्रेस ने कौस्तव की रिहाई की मांग को लेकर पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया।

आखिर उस किताब में ऐसा क्या है?

दरअसल, एक संवाददाता सम्मेलन में कौस्तव बागची ने ममता बनर्जी को कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की बेटी का आत्महत्या का मामला उठाने के लिए उन्हें घेरा था। बागची ने कहा था कि ममता बनर्जी ने अधीर रंजन चौधरी पर व्यक्तिगत हमला किया है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने उनकी बेटी की आत्महत्या का मामला उठाया था। वो अब चुप नहीं बैठने वाले

उन्होंने आगे कहा है कि ममता बनर्जी पर पूर्व IAS दीपक कुमार घोष ने एक किताब लिखी है, जिसका नाम है-‘ममता बंद्योपाध्याय के जेमोन देखछि’। इस किताब की एक सॉफ्ट कॉपी को सारी जनता तक पहुंचाने वाले हैं, जिससे लोग मुख्यमंत्री के असली चेहरे को पहचान सकेंगे।

इस दौरान कौस्तव ने ये भी दावा किया था कि इस किताब में बहुत सारी खास बातें लिखी गई हैं, जिसमें इनके अनशन से लेकर पारिवारिक मुद्दे भी शामिल हैं। इनके राज जब खुलेंगे तो उनकी जनता उन्हें पहचान जाएगीं। इसके बाद ही कौस्तव बागची की गिरफ्तारी हुई थी।