उर्वशी ने किसे कहा ‘I LOVE YOU’

0
394

उर्वशी के विवाद रुकने का नाम ही नहीं ले रहे। आय दिन इनका कोई न कोई पोस्ट या कोई इमेज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमे उर्वशी बार बार कह रही है कि ‘एक बार आई लव यु कह दो, प्लीज एक बार आई लव यु कह दो।’

इसी को लेकर उर्वशी ने एक पोस्ट डाला है जिसमे वो इस बात को लेकर सफाई दे रही हैं। उर्वशी ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, ‘इन दिनों मेरा आई लव यू वाला वीडियो वायरल हो रहा है। मैं साफ कर देना चाहती हूं कि ये वीडियो सिर्फ एक्टिंग मकसद से था। ये एक डायलॉग सीन के लिए डायरेक्ट किया गया था। ना ही ये किसी स्पेशल व्यक्ति के लिये था और ना ही वीडियो कॉल का हिस्सा है।’

Screenshot 2022 1019 142547 2

इन दिनों उर्वशी का नाम ऋषभ पंत के साथ लिया जाता है। वहीं यूजर्स ट्रोल करने का एक भी मौका नहीं छोड़ते। इस बार भी यही हुआ। वीडियो देखते ही लोग कहने लगे कि जरूर ये ऋषभ के लिए बोल रही होंगी। उर्वशी पहले से ज्यादा सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रही है। शायद उन्हें भी विवाद खड़ा किये बिना नहीं जा रहा। ऐसे में देखना होगा कि ऋषभ पंत इसके बारे में कुछ कमेंट करेंगे या नही।