Sunday, September 8, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनShashi Kapoor: जब शशि कपूर ने इस एक्ट्रेस संग दिया था बॉलीवुड...

Shashi Kapoor: जब शशि कपूर ने इस एक्ट्रेस संग दिया था बॉलीवुड का पहला न्यूड सीन, देश-विदेश में मच गई थी सनसनी

Shashi Kapoor: कपूर खानदान को हमेशा से ही बॉलीवुड की फर्स्ट फैमिली कहा जाता है। कपूर खानदान से हिंदी सिनेमा के कई बेहतरीन सुपरस्टार का जन्म हुआ, जो अपनी एक्टिंग के बदौलत हमेशा के लिए अपने फैंस के दिलों में बस गए। राज कपूर से लेकर ऋषि कपूर तक…..सभी ने हिंदी सिनेमा की उन ऊंचाइयों को छूआ, जहां तक कई सितारें तमाम कोशिशों के बावजूद नहीं पहुंच पाए।

hyhrtegr

Shashi Kapoor ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी एक्टिंग की शुरूआत

कपूर खानदान के ऐसे ही एक चिराग थे शशि कपूर और उन्होंने भी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को कई ऐसी फिल्में दी, जो हमेशा के लिए लोगों की फेवरेट बन गईं। एक्टर का असली नाम बलबीर राज पृथ्वीराज कपूर था। शशि ने महज 10 साल की उम्र में बाल कलाकार के रूप में ही फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था।

उन्होंने फिल्म ‘आग’ और ‘आवारा’ में राज कपूर के बचपन की भूमिका निभाई थी। वह अपने पिता पृथ्वीराज कपूर के साथ थिएटर करने लगे और उनका पूरा रुझान अभिनय की तरफ हो गया। बचपन से ही वह मंजे हुए कलाकार बन चुके थे। फिल्मों में उन्हें जिस तरह की भूमिका निभानी होती थी, वह खुद को उस किरदार में आसानी से ढाल लेते थे।

बोल्ड सीन्स के कारण विवादों में फंसे थे शशि कपूर

शशि कपूर अपनी रोमांटिक फिल्मों के लिए खासकर जाने जाते थे। हालांकि इसके अलावा वो अपनी कई फिल्मों की वजह से विवादों में भी फंस चुके थे। दरअसल, शशि कपूर अपनी कई फिल्मों में बोल्ड सीन देने के कारण काफी बुरे फंसे थे। यहां तक कि उनपर तो बहिष्कार तक किए जाने की मांग उठ गई थी।
वैसे तो शशि कपूर की सभी फिल्में दर्शकों को बेहद पसंद आती थीं, लेकिन एक फिल्म के कारण इतना विवाद हुआ कि मामला कोर्ट तक पहुंच गया। दरअसल, एक्टर की ये फिल्म थी सिद्धार्थ, जो धार्मिक फिल्म थी। हालांकि इसमें शशि कपूर ने सिमी ग्रेवाल के साथ न्यूड सीन देकर सनसनी मचा दी थी।

शशि कपूर और सिमी ग्रेवाल के न्यूड सीन पर मच गया था बवाल

कहने को तो ये फिल्म धार्मिक थी, लेकिन इसमें में कई हॉट और विवादित सीन थे। एक सीन में तो शशि कपूर न्यूड सिमी ग्रेवाल के सामने खड़े, जिसे लेकर काफी तगड़ा बवाल हुआ था। यह बॉलीवुड का पहला न्‍यूड सीन था। शशि कपूर के साथ सिमी के इन सीन्स की वजह से इस फिल्म को भारत में रिलीज करने की इजाजत नहीं मिली थी। दोनों के इस न्यूड सीन की एक तस्वीर दूसरे देशों के अखबारों में कवर पेज पर छपी थी। बात इतनी बिगड़ गई थी कि यह मामला अदालत तक पहुंच गया था। इसके बाद इसके भारत में रिलीज पर रोक लग गई। ऐसे में यह फिल्म दूसरे देशों में अंग्रेजी भाषा में रिलीज हुई थी।

gtfrfsdas

जीनत अमान संग बोल्ड सीन को लेकर भी मचा था बवाल

वैसे यह पहली फिल्म नहीं थी, जिसमें अभिनेता के सीन पर बवाल मचा था। फिल्म ‘सत्यम शिवम सुंदरम’ में भी शशि कपूर ने अभिनेत्री जीनत अमान के साथ काफी बोल्ड सीन दिए थे, जिस पर काफी विवाद हुआ था। शशि ने इनके अलावा भी कई फिल्मों में बोल्ड सीन दिए थे। एक समय तो ऐसा भी आया था, जब उन पर प्रतिबंध लगाने की मांग की गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular