Saturday, July 27, 2024
Homeमनोरंजनबॉलीवुडजब परिणीति चरित देसाई को अपना दिल दे बैठी थी, जानिए फिर...

जब परिणीति चरित देसाई को अपना दिल दे बैठी थी, जानिए फिर क्या हुआ

बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत और बेबाक अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा किसी तारीफ़ के मोहताज नहीं हैं। अपने लुक्स और अदाओं से घायल करने वाली ये मोहतरमा किसी से कम नहीं हैं। ड्रामा क्वीन नाम से पहचाने जाने वाली परिणीति आज अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। 

22 अक्टूबर 1988 को हरियाणा में इनका जन्म हुआ था। करियर की शुरुआत 2011 में फिल्म ‘लेडीज वर्सेस रिकी बहल’ के साथ हुई। इस फिल्म में इनके किरदार को काफी पसंद किया गया है जिसके बाद इन्हें बेस्ट फीमेल डेब्यू एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड से भी नवाजा गया। परिणीति ने फिल्म इश्कजादे से बॉलीवुड में अपनी एंट्री की थी।  इस फिल्म के बाद वह शुद्ध देसी रोमांस, हंसी तो फंसी, दावत-ए-इश्क, किल दिल, ढिशुम, मेरी प्यारी बिंदु जैसी कई फिल्मों में नजर आईं। 

परिणीति अपने कामों के साथ-साथ निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। बॉलीवुड में हर दिन कभी लिंकअप तो कभी ब्रेकअप की खबरें मिलती रहती है। 2017 में प्रियंका चोपड़ा की चचेरी बहन परिणीति भी अफेयर को लेकर चर्चा में रही थीं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो परिणीति जाने-माने असिस्टेंट डायरेक्टर चरित देसाई को डेट कर रही थी। खबर आने के बाद परिणीति से इसपर सवाल भी किया गया। 

जवाब में वह कहती हैं कि मेरे परिवार और मेरे दोस्तों को सब पता है। मैंने इसे कभी स्वीकार नहीं किया और ना ही इसे नकारा है। मेरा परिवार मेरा दोस्त हर कोई सच्चाई जानता है। आपको जो उत्तर चाहिए मैं वो नहीं दे सकती पर हां, यह मेरी पर्सनल लाइफ है इसलिए मैं इस पर कमेंट नहीं करना चाहूंगी।

इन दिनों परिणीति अपने फिल्म जो की रिलीज हो चुकी है ‘कोड नेम तिरंगा’ उसकी प्रमोशन करते हुए नजर आ रही हैं। कोड नेम तिरंगा में इनके कामों को अप्रिशिएट किया जा रहा है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी कर रही है। हालांकि जितनी उम्मीद थी उतना अच्छा नहीं कर पा रही। 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Most Popular