Sunday, September 8, 2024
MGU Meghalaya
HomeमनोरंजनPadmini Kolhapure: 15 साल की उम्र में न्यूड सीन देने पर जब...

Padmini Kolhapure: 15 साल की उम्र में न्यूड सीन देने पर जब पद्मिनी कोल्हापूरे पर लगा था ‘एडल्ट एक्ट्रेस’ का टैग

Padmini Kolhapure: ‘ये गालियाँ ये चोबारा’ गाने में अपनी मासूमियत से सबका दिल लूटने वाली पद्मिनी कोल्हापुरी एक बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनकी खूबसूरती और उनके अभिनय के लोग आज भी दीवाने हैं। पद्मिनी बेशक आज फिल्मों से दूर हो, लेकिन एक दौर था जब उन्हें देखने के लिए लोग घंटों टिकट की लाइन में खड़े होकर उनकी फिल्मों को देखा करता थे।

प्रेम रोग जैसी फिल्मों से लोगों के दिल पर राज करने वाली पद्मिनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरूआत छोटी ही उम्र से कर दी थी। उन्हें सफलता की बुलंदियों पर पहुंचने में समय नहीं लगा, लेकिन इसके बाद उनके एक्टिंग करियर में एक बुरा दौर आया।

FVGDBTHFHT

15 साल की उम्र में विवादों में घिर गई थी Padmini Kolhapure

दरअसल, साल 1980 में पद्मिनी की फिल्म ‘गहराई’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी। इस फिल्म के दौरान वो महज 15 साल की थी, लेकिन इसमें एक न्यूड सीन देने के कारण वो विवादों में घिर गईं। उस जमाने में जहां लड़कियों का काम करना ही बहुत बुरा माना जाता था। ऐसे में पद्मिनी ने एक न्यूड सीन देकर सबके होश उड़ा दिए थे। इस फिल्म के बाद तो लोगों ने पद्मिनी के ऊपर एडल्ट एक्ट्रेस का टैग तक लगा दिया था।

Padmini Kolhapure के न्यूड सीन पर हो गया था बवाल

फिल्म के इस सीन में पद्मिनी और अमरिश पुरी होते हैं। सीन में अमरिश एक तंत्रिक बाबा की भूमिका निभाते हुए नज़र आते हैं। फिल्म के इस सीन में पद्मिनी के अंदर एक आत्मा घुस जाती है, और तंत्रिका बाबा उसे निकालने के पद्मिनी को सारे कपड़े उतारने को कहते हैं और मंत्र का जाप कर उनकी पूजा करते हैं।

उनके इस सीन को देखने के लिए उन दिनों टिकट की खिड़की पर लंबी लाइनें लगी होती थीं। फिल्म के रिलीज़ होते ही फिल्म के सीन को लेकर विवाद भी होने लगे, लेकिन बावजूद इसके इस फिल्म की सभी शो हाउसफुल रहे। कहा तो जाता है कि लोगों ने तो इस फिल्म को देखने के लिए ब्लैक में टिकटे खरीदना भी शुरू कर दिया था।

CBGBFVFVD

इस सीन के बाद पद्मिनी पर लगा था एडल्ट एक्ट्रेस का टैग

पद्मिनी ना केवल ‘गहराई’ फिल्म में बल्कि ‘इंसाफ का तराजू’ फिल्म में भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल, इस फिल्म में पद्मिनी को एक नाबालिग लड़की का रोल मिला था और उन्होंने एक रेप सीन दिया था।
इस फिल्म में पद्मिनी अभिनेता राज बब्बर के सामने एक एक कर अपने सारे कपड़े उतार देती हैं। उनके इस सीन ने तो मुंबई में एक हलचल पैदा कर दी थी। फिल्म की टिकट्स मिलनी भी बहुत मुश्किल हो रही थी। खबरों की माने तो इस फिल्म की टिकट्स को लोगों ने ब्लैक में खरीदा।

हालांकि इस सीन ने तो पद्मिनी को लेकर विवादों की आग को और भड़का दिया और इस बार फिर पद्मिनी को एडल्ट एक्ट्रेस का टैग दे दिया गया। इस सीन के बाद एक्ट्रेस की आलोचना भी खूब हुई थी, जिसके बाद उन्होंने ऐसे सीन करने से साफ कान पकड़ लिए थे।

FVVFVDDFES

बोल्ड सीन के डर से पद्मिनी ने ठुकाराया था इस सुपरहिट फिल्म का ऑफर

कहते हैं कि दूध का जला छाछ भी फूक-फूंककर पीता है। ऐसा ही पद्मिनी कोल्हापूरे के साथ हुआ, एडल्ट एक्ट्रेस का टैग लगने के बाद पद्मिनी ऐसी फिल्मों से कुछ यूं घबरा गई कि उन्होंने एक ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म को सिर्फ कुछ सीन्स के चलते ठुकरा दिया था।

आपको जानकर ये हैरानी होगी कि ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि ‘राम तेरी गंगा मैली’ थी। कहा जाता है कि फिल्म राम तेरी गंगा मैली में उन्हें लीड किरदार निभाने का मौका मिला था लेकिन विवादों में घिरने के डर से उन्होंने फिल्म को मना कर दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular