Nargis Fakhri: जब किसिंग सीन शूट करते समय खो गई थीं नरगिस फाखरी, कट-कट बोलने के बावजूद भी नहीं कर पाईं थी कंट्रोल

0
349
Nargis Fakhri

Nargis Fakhri: बॉलीवुड के दमदार एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) को इंडस्ट्री में सीरियल किसर या फिर किसर बॉय के नाम से भी जाना जाता है। अब जाहिर है कि ये नाम उन्हें कैसे मिला। दरअसल, उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर कई एक्ट्रेसेस के साथ एक से बढ़कर एक रोमांटिक सीन्स किए हैं, और उसमें से भी उनके किसिंग सीन्स ने तो लोगों को पानी-पानी तक कर रखा है। यही कारण है कि उन्हें किसर बॉय के नाम से बुलाया जाने लगा।

309864753

इस किसिंग सीन के बाद उड़ गए थे इमरान हाशमी के होश

इमरान हाशमी के किसिंग सीन्स को देखकर कोई कह ही नहीं पाता था कि वो एक्टिंग कर रहे हैं, क्योंकि वो पूरी तरह ओरिजिनल लगता था और लोग उसे काफी पसंद भी करते थे। इमरान हाशमी ने जिन एक्ट्रेसेस के साथ भी किसिंग सीन फिल्माया वो सभी इमरान की एक्टिंग से दंग थी, लेकिन एक बार उनके साथ कुछ ऐसा हुआ कि किसिंग सीन के दौरान वह खुद शर्म के मारे लाल हो गए थे।

‘बोल दो ना जरा गाने’ के दौरान हुआ था ये किस्सा

दरअसल, साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘अजहर’ के गाने ‘बोल दो ना जरा’ गाने की शूटिंग सेट पर इमरान के साथ किसिंग सीन शूट करते हुए फिल्म की एक्ट्रेस नरगिस फाखरी उनपर ही भारी पड़ गईं थीं। बता दें कि लिप लॉक सीन शूट करते हुए एक्ट्रेस अपना होश ही खो बैठीं और डायरेक्टर के बार- बार कट बोलने के बाद भी नहीं रुकीं।

ये भी पढ़े: Bigg Boss OTT 2 : 11 साल की शादी टूटने पर छलका पूजा भट्ट का दर्द, बोलीं- ‘तलाक मेरी लाइफ का सबसे लो फेज था ‘

Tseries ने शेयर किया था किसिंग सीन का BTS वीडियो

इस किसिंग सीन का BTS वीडियो टीसीरीज ने अपने यूट्यूब चैनल पर भी शेयर किया था, जिसमें आप देख सकते हैं कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी नरगिस, इमरान को जोर से पकड़ लेती हैं और किस करना जारी रखती हैं, जिससे वह एक पल के लिए चौंक जाते हैं। वहीं, उनके आसपास के क्रू मेंबर्स ठहाके मारकर हंसने लगते है।

Nargis Continued Kissing Emraan

नरगिस फाखरी ने किसिंग सीन पर कही थी ये बात

इस बारे में बात करते हुए नरगिस ने कहा था, ‘मुझे एक लड़के को करीब 5 बार किस करना था। मैंने बोल दिया था इसके लिए मैं एक्स्ट्रे चार्ज करूंगी, क्योंकि ये मेरे कॉन्ट्रेक्ट में नहीं था। मुझे पता है ये कर के वो(इमरान) काफी खुश थे। वो झूठ बोल रहे थे कि उन्हें इन सीन्स के बारे में पता नहीं था।’
इसके आगे नरगिस ने कहा था कि, मुझे पता है कि इमरान इसे लेकर बहुत खुश थे, हालांकि उन्होंने ऐसी एक्टिंग की कि ‘हे भगवान, मुझे वाकई में नहीं पता था कि ये क्या हो रहा है।’ वह वाकई झूठे हैं और उन्हें ये पसंद है’।