Saturday, July 27, 2024
HomeमनोरंजनKishore Kumar: जब शूटिंग के सेट पर आधी मूंछ और आधा सिर...

Kishore Kumar: जब शूटिंग के सेट पर आधी मूंछ और आधा सिर मुंडवाकर पहुंच गए थे किशोर दा, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

Kishore Kumar: अपनी मनमोहक आवाज से सबका दिल जीत लेने वाले किशोर कुमार बॉलीवुड के बहुत बड़े गायक थे। सिंगर होने के साथ किशोर कुमार एक अभिनेता भी थे। किशोर कुमार ने करीब 88 फिल्मों में अभिनय का कमाल दिखाया और अनगिनत गाने भी गाए। वो सबसे अलग थे…कुछ लोग उनका स्वभाव पसंद करते थे, तो कुछ को वो काफी अजीब लगते थे। ऐसा इसलिए क्योंकि किशोर दा काफी मूडी स्वभाव के थे। उनीकी ये खासियत थी कि वो सारा काम अपने मन के हिसाब से ही करते थे। उनका स्वभाव थोड़ा अलग किस्म का था। फिल्में हो या फिर रियल लाइफ…किशोर दा अलग ही थे।

thhthdggrfef

किशोर दा ने काट लिया था डायरेक्टर का हाथ

फिल्म के सेट पर उनकी हरकतों से लोग भी खूब आनंद लिया करते थे। एक्टिंग से ज्यादा वो मजाक किया करते थे। वहीं उन्होंने अपने घर के बाहर बिवेयर ऑफ किशोर का बोर्ड लगा रखा था, ताकि जो भी उनके घर आए उनके मजाकिया स्वभाव से सावधान रहे। ऐसा ही एक किस्सा याद आता है, जब उन्होने अपने घर पर आए एक निर्देशक का हाथ ही काट लिया था।

दरअसल, निर्देशक एचएस रवैल किशोर कुमार को उनकी फिल्म करने के लिए पैसे देने के लिए उनके घर आए थे। किशोर कुमार ने बहुत प्यार के साथ पैसे ले लिए। हालांकि पैसे देने के बाद जब एचएस रवैल ने किशोर कुमार से हाथ मिलाने के लिये अपना हाथ आगे किया तो किशोर कुमार ने उनके हाथ पर काट लिया। इसपर पहले तो रवैल साहब बड़े ही शॉक हुए, लेकिन आखिरकार उन्होंने किशोर दा से इसका कारण पूछ ही लिया। तो किशोर दा ने भी अपने अंदाज में मुंह बनाते हुए जवाब दिया कि क्या आपने बाहर लगा बोर्ड नहीं पढ़ा था।

thhtgrgwgwe

आधी मूंछ और आधा सिर मुंडवाकर सेट पर पहुंचे थे किशोर दा

इतना ही नहीं बल्कि किशोर दा ने अपने लिए नो मनी नो वर्क की पॉलिसी लागू कर रखी थी। वो बिना पैसे के तो फिल्म करने से ही मना कर दिया करते थे। वहीं फिल्म करने के बाद अगर उन्हें आधी या कम फीस मिला करती थी, तो वो अलग-अलग तरीकों से प्रोड्यूसर्स के नाक में दम कर दिया करते थे।

एक बार तो एक प्रोड्यूसर ने जब फिल्म के लिए किशोर दा को आधी फीस दी तो वह फिल्म शूटिंग के दौरान ही आधा सिर और आधी मुंछ मुंडवा कर सेट पर आ गए थे। उनकी इस हरकत पर जब डायरेक्टर ने इसका कारण पूछा था तो किशोर दा ने साफतौर पर कह दिया था आधी फीस तो गेटअप भी आधा ही मिलेगा। जब फीस पूरी मिलेगी तो गेटअप भी पूरा हो जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular