Kareena Kapoor Khan : जब बेटे का नाम तैमूर रखने पर ट्रोलिंग का शिकार हुई थी करीना कपूर खान, सालों बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द

0
330
Kareena Kapoor Khan
Kareena Kapoor Khan

Kareena Kapoor Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेबो कही जाने वाली एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग सीरीज को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। करीना इस सीरीज से अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली हैं। इन दिनों एक्ट्रेस जोरों-शोरों से फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने बड़े बेटे तैमूर अली खान के नाम पर हुए विवाद पर खुलकर बात की है। उन्होंने बेटे का नाम तैमूर रखने की असली वजह बताई है।

Kareena Kapoor Khan

बेटे के नाम को लेकर जब ट्रोल हुए थे करीना और सैफ

बता दें कि बच्चे का नाम तैमूर रखने पर सैफ अली खान और करीना को जमकर ट्रोल किया गया था। वहीं अब सालों बाद एक्ट्रेस ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी है। हाल ही में इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक इंटरव्यू में करीना ने कहा कि ‘तैमूर नाम रखने के पीछे एक खास वजह थी। सैफ के एक पड़ोसी दोस्त थे, जिनके साथ वह बड़े हुए हैं। उनका नाम तैमूर था और सैफ उन्हें और उनके नाम दोनों को बेहद पसंद करते थे। इस वजह से सैफ कहते थे कि ‘अगर मेरा बेटा हुआ तो मैं उसका नाम तैमूर रखूंगा, क्योंकि मेरा बेटा मेरा पहला दोस्त होगा।’

ये भी पढ़े: https://youtu.be/MZjTfIQ-4DM?si=81lQTvTlTLClJLZh

सदमें में चली गई थी Kareena Kapoor Khan

करीना ने आगे यह भी कहा कि ‘इस नाम का और किसी भी चीज से कोई लेना-देना नहीं है। जब मैंनै देखा कि मेरे बेटे की वजह से लोग हमे बुरा-भला कह रहे हैं तो मैं सदमे में चली गई। मैं अस्पताल में रो रही थी। मुझे अभी तक यह समझ नहीं आया कि ऐसा क्यों हुआ था। हम किसी को भी ठेस नहीं पहुंचाना चाहते थे। मैं बस यही कहना चाहूंगी कि किसी भी मां और उसके बच्चे को ऐसी चीजों गुजरना ना पड़े।’