कब है साल की आखिरी Masik Shivratri, जानिए शुभ मुहर्त

0
401
Masik Shivratri 2022
Masik Shivratri 2022

Masik Shivratri 2022 : हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता हैं। देश के कई राज्यों में इस व्रत को मास शिवरात्रि व्रत के नाम से भी जाना जाता हैं। इस पावन दिन शिव जी की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। मास शिवरात्रि के दिन भोलेनाथ को बेलपत्र, दीप-धूप और पुष्प अर्पित करें। साथ ही शिव मंत्र का जप भी करें। हिन्दू मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से महादेव अपने भक्तों को मनचाहे फल की प्राप्ति का आशीर्वाद देते हैं। साथ ही जीवन में चल रहीं सभी परेशानियों का समाधान मिलता है।

मासिक शिवरात्रि व्रत का महत्व

r13 12

हिन्दू धर्म में, मासिक शिवरात्रि का व्रत रखना बहुत शुभ माना जाता हैं। शिव जी और माता पार्वती के आशीर्वाद से सभी दुःख-दर्द से छुटकारा मिलता है और मोक्ष की प्राप्ति होती हैं। मनोकामना पूर्ती के लिए इस दिन (Masik Shivratri 2022) शिव मंत्र ‘ॐ नमः शिवाय’ का पूरे दिन जाप करना चाहिए। इस वर्ष साल 2022 की आखिरी मासिक शिवरात्रि 21 दिसंबर 2022, दिन बुधवार को मनाई जाएगी।

जानिए व्रत का शुभ मुहूर्त

r14 11

मासिक शिवरात्रि का व्रत 21 दिसंबर को रखा जाएगा। हालांकि पूजा का शुभ मुहूर्त 21 दिसंबर की रात 10:16 से शुरू होगा। इसका (Masik Shivratri 2022) समापन अगले दिन 22 दिसंबर 2022 की शाम 7:13 पर होगा। मास शिवरात्रि (Masik Shivratri 2022) के दिन पीले रंग के कपड़े पहनें। माना जाता है कि इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनना बहुत शुभ होता है।

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।