Pradosh Vrat 2023 : कब है वैशाख का पहला प्रदोष व्रत? जानिए तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

0
479
Pradosh Vrat 2023

Pradosh Vrat 2023 : हर साल वैशाख मास के पहले दिन प्रदोष व्रत रखा जाता हैं। जो कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को आता है। इसके अलावा प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को भी प्रदोष व्रत रखा जाता है। इस बार वैशाख माह का पहला प्रदोष व्रत 17 अप्रैल 2023 को रखा जाएगा। इस बार प्रदोष व्रत के दिन पंचक भी लग रहा है। ऐसे में इस दिन शिववास के साथ-साथ सोमवार के दिन का संयोग भी बन रहा है। इसलिए इस दिन (Pradosh Vrat 2023) भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा-अर्चना जरूर करें।

यह भी पढ़ें- Same Sex Marriage: हिन्दू धर्म में समलैंगिक विवाह की मिलती है इजाजत? जानिए क्या कहते हैं शास्त्र

प्रदोष व्रत पूजा का उत्तम मुहूर्त

pradosh vrat 2023 vaishakh will be observed on this day know auspicious time importance and date | Pradosh Vrat 2023: इस दिन रखा जाएगा वैशाख का पहला प्रदोष व्रत, जानें शुभ मुहूर्त,

हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 17 अप्रैल को दोपहर 03 बजकर 46 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 18 अप्रैल को दोपहर 01 बजकर 27 मिनट पर होगा। इसके अलावा प्रदोष व्रत की पूजा का शुभ मुहूर्त सायंकाल में 17 अप्रैल को त्रयोदशी तिथि में है। इसलिए वैशाख माह का पहला प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat 2023) 17 अप्रैल 2023 को रखा जाएगा। जबकि पूजा का शुभ मुहूर्त 17 अप्रैल की शाम 06 बजकर 48 मिनट से लेकर रात 09 बजकर 01 मिनट तक है। इस बीच शिव जी की आराधना जरूर करें।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, सोम प्रदोष व्रत रखने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है।

यह भी पढ़ें- शंख को घर में रखने से बदल जाएगी आपकी किस्मत, वास्तु दोष से भी मिलेगा छुटकारा