South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. धर्म
  3. Apara Ekadashi 2023 : अपरा एकादशी कब? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
 Apara Ekadashi 2023 : अपरा एकादशी कब? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त
धर्म

Apara Ekadashi 2023 : अपरा एकादशी कब? जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

by News Desk May 10, 2023

Apara Ekadashi 2023 : हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को अपरा एकादशी का पर्व मनाया जाता हैं। इस बार अपरा एकादशी 15 मई 2023 को पड़ रही है। देश के कई राज्यों में इसे अचला एकादशी नाम से भी जाना जाता हैं। धार्मिक मान्याता के अनुसार, ये व्रत विष्णु जी को समर्पित होता है। इस दिन व्रत रखने के साथ-साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधिविधान से पूजा-अर्चना की जाती हैं।

माना जाता है कि इस दिन (Apara Ekadashi 2023) व्रत रखने से व्यक्ति की सभी परेशानियां खत्म हो जाती है। साथ ही उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा इस व्रत को मनोकामना पूरा करने वाला व्रत भी माना जाता है। कहा जाता है कि जो भी भक्त इस दिन सच्चे दिल से पूजा करता है और व्रत रखता है। उसकी सभी इच्छा पूरी होती हैं।

अपरा एकादशी की पूजा मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 15 मई 2023 को प्रात: काल 02 बजकर 46 मिनट से हो रहा है, जिसका समापन अगले दिन 16 मई 2023 को प्रात: 01 बजकर 03 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर व्रत 15 मई को रखा जाएगा। वहीं, एकादशी (Apara Ekadashi 2023) के दिन विष्णु जी की पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 08 बजकर 54 मिनट से लेकर सुबह 10 बजकर 36 मिनट तक है। जबकि व्रत का पारण 16 मई को सुबह 06 बजकर 41 मिनट से सुबह 08 बजकर 13 मिनट के बीच होगा।

यह भी पढ़ें- Lord Vishnuji : विष्णु जी के आशीर्वाद से दूर होंगी सभी परेशानियां, जीवन में होगी धन की वर्षा

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

Share This:

Tags: Apara Ekadashi Apara Ekadashi 2023 Apra Ekadashi 2023 dharm astha dharm manyta hindu dharm hindu religious hindu religious festival lakshmi mata lord vishnu mata lakshmi narayan vishnuji
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.