Ameesha Pate : जब अमीषा ने उड़ाया था बिपाशा की ‘जिस्म’ का मजाक, पलट कर एक्ट्रेस ने दिया था करारा जवाब

0
361
Amisha patel on bipashu basu

Ameesha Patel: बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों अपकमिंग फिल्म गदर 2 को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। वहीं इन दिनों एक्ट्रेस का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जिसके चलते भी वो चर्चा का केंद्र बनी हुई है। ये वीडियो करण जौहर के शो कॉफी विद करण का है, जिसमें तमाम सेलेब्स शिरकत कर चुके हैं जो कभी अपनी पर्सनल लाइफ डिस्कस कर के जाते हैं, तो कभी अपनी सेक्स लाइफ, तो कभी दूसरे सेलेब्स पर तंज कस्ते हैं। वहीं अब एक्ट्रेस बिपाशा बसु ‘गदर 2’ एक्ट्रेस अमीषा पटेल की बॉडी पर तंज कसती नज़र आ रही हैं, लेकिन इस तंज की शुरुआत पहले अमीषा ने की थी और शो में बिपाशा उसका जवाब दे रही हैं।

Is Bipasha Basu's Raaz 3 character inspired by Ameesha Patel?

पहले अमीषा ने की थी बिपाशा की बॉडी शेमिंग

कॉफी विद करण के इस वीडियो में करण, बिपाशा से कहते हैं, ‘अमीषा पटेल ने अपकी फिल्म ‘जिस्म’ के बारे में कहा है वो ऐसी फिल्म में कभी काम नहीं करतीं। क्योंकि उनकी दादी को ये पसंद नहीं आता। आपका इस पर क्या कहना है?’ करण के इस सवाल पर बिपाशा कहती हैं ‘अमीषा के पास ऐसी बॉडी है भी नहीं कि वो जिस्म जैसी कोई  फिल्म कर सकें। मैं अमीषा को ‘जिस्म’ के लिए कभी कास्ट नहीं करूंगी। इस फिल्म के लिए ऐसी वुमेन चाहिए जो टोटल पैकेज हो, सिर्फ बॉडी ही नहीं आपके पास वैसी पर्सनैलिटी भी होनी चाहिए। उनका तो पूरा फ्रेम ही गलत है। वो ‘जिस्म’ में फिट नहीं होंगी।’ बिपाशा की बात पर करण लगातार हंसते रहते हैं  और कहते हैं उन्होंने आपके हिप्स पर भी कमेंट किया है कि आपके हिप्स बड़े हैं जिसके जवाब में बिपाशा कहती हैं, ‘ये तो अच्छी बात है मैं अमीषा को थैंक्स कहना चाहूंगी’

Koffee With Karan - Watch Episode 9 - Bipasha Basu and Lara Dutta on Disney+ Hotstar

इस दिन रिलीज होगी ‘गदर 2’

वहीं फिल्म गदर 2 की रिलीज की बात करें तो सनी देओल और अमीषा पटेल स्टारर फिल्म गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।  फिल्म के रिलीज होने का दोनों के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि गदर साल 2001 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म को फैंस का बेहद प्यार मिला था और ये एक ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई थी।