South Block Digital South Block Digital
Ad728X90_2
Strip 1 MGU
Strip 2 MGU_edited
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. टेक्नोलॉजी
  3. Whatsapp Feature: कैसे करें कम्युनिटी फीचर का उपयोग, जानिए आसान शब्दों में
 Whatsapp Feature: कैसे करें कम्युनिटी फीचर का उपयोग, जानिए आसान शब्दों में
टेक्नोलॉजी

Whatsapp Feature: कैसे करें कम्युनिटी फीचर का उपयोग, जानिए आसान शब्दों में

by News Desk November 15, 2022

हाल ही में व्हाट्सऐप ने कम्युनिटी फीचर को लॉन्च किया है। शुरुआत में इस फीचर का उपयोग करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। कई चीजे हैं जिसको लेकर अभी तक लोगों को दिक्कतें हो रही है। इस तरह की मुश्किलें एक एडमिन या कम्युनिटी बनाने वाले को भी हो सकता है और यूजर्स या उपयोग करने वालों को भी। तो आइये हम आपको बताते हैं कि इसका उपयोग हम कैसे कर सकते हैं ? ……

समुदायों का उपयोग कैसे करें ?

घोषणा करना: कम्युनिटी का एडमिन किसी बात को लेकर या किसी इवेंट को लेकर घोषणा कर सकता है। ये जानकारी सभी ग्रुप में एक साथ चली जाएगी। ग्रुप्स के सभी यूजर्स इसको देख पाएंगे और साथ ही प्रतिक्रिया भी दे पाएंगे। भेजे गए किसी भी मैसेज को समुदाय के सभी समूहों और सभी सदस्यों को प्रसारित किया जा सकेगा। यही बात मीडिया फाइलों, दस्तावेजों और वॉयस नोट्स पर भी लागू होती है।

 

सदस्यों को आमंत्रित करना: admin किसी व्यक्ति को कम्युनिटी से जुड़ने के लिए लिंक साझा कर आमंत्रित कर सकता है या मैन्युअल रूप से उस व्यक्ति को कम्युनिटी या ग्रुप में शामिल कर सकता है। ये अधिकार सिर्फ एडमिन के पास ही होगा। ग्रुप की तरह इसमें भी कई एडमिन हो सकते हैं। कम्युनिटी में शामिल होने का मतलब ये नहीं होगा कि अब से आप उसमे मौजूद सभी ग्रुप से जुड़ सकते हो।

 

सदस्यों को हटाना: किसी की कम्युनिटी से हटाना है या किसी ने नौकरी छोड़ दी? तो आप उसे कम्युनिटी के साथ-साथ ग्रुप से भी निकाल सकते हैं। ऐसा करने के लिए, उस समुदाय के मुख्य पृष्ठ पर जाएं, ऊपर दाईं ओर तीन-डॉट मेनू पर टैप करें और सदस्य देखें चुनें। फिर आपको एक ही स्थान पर सभी समूहों के सभी सदस्यों की सूची दिखाई देगी। वहां से आप उस सदस्य को हटा सकते हैं।

 

अधिक एडमिन जोड़ना: ग्रुप की तरह इसमें भी आप एक से अधिक एडमिन बना सकते है क्यूंकि कभी-कभी एक आदमी के लिए सारी चीजें संभालना मुश्किल हो जाता है इसलिए जरुरी है कि एडमिन के गैरमौजूदगी में कोई और एडमिन का काम देखें। ऐसा करने के लिए, मुख्य समुदाय पृष्ठ पर तीन-डॉट मेनू पर क्लिक करें और सदस्यों को देखें चुनें। किसी भी सदस्य पर टैप करें और आगे आने वाले विकल्पों में आपको ‘Make Admin’ विकल्प दिखाई देगा उसपर क्लिक करें।

 

इसी तरह एक यूजर्स भी इसका उपयोग कर सकता है। यूजर्स अपने मन मुताबिक किसी ग्रुप को छोड़ या ज्वाइन कर सकते हैं।  हालांकि किसी ग्रुप का सदस्य होने के लिए आपको एडमिन को रिक्वेस्ट करना होगा। आप किसी ग्रुप को या कम्युनिटी को आसानी से छोड़ सकते है तथा आप कम्युनिटी को छोड़े बिना भी ग्रुप को छोड़ सकते हैं।

Share This:

Tags: tech technology news whatsapp Whatsapp Community Feature whatsapp new Feature
Previous post
Next post

Our Clients

All LOGO WITH R-01
All LOGO WITH R-02
All LOGO WITH R-06
care
FINAL MG WORLD SCHOOL LOGO
FINAL PRE SCHOOL LOGO
FINAL PUBLIC SCHOOL LOGO
logo excel group
LOGO PPHG
Merlin_logo_edited
MGU new Logo
MGUI png logo
Vc campus Logo re-edited
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.