WhatsApp Chat Lock Feature: अब ‘गर्लफ्रेंड’ की पर्सनल चैट कर पाएंगे Lock, ऐसे करें इनेबल

0
393
WhatsApp Chat Lock Feature

WhatsApp Chat Lock Feature: इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप ने अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर रोल आउट किया है। दरअसल, कम्पनी ने चैट लॉक फीचर को अपने यूजर्स के लिए पेश किया है। इससे प्राइवेसी को और अधिक सिक्योरिटी देगा। हालांकि फिलहाल इसे बीटा टेस्टिंग के लिए लाया गया है। अगर ये सफल रहा तो इसे जल्द ही पुरे यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

WhatsApp Chat Lock Feature
WhatsApp Chat Lock Feature

किसी की चैट को कर पाएंगे आप लॉक

WaBetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, अभी चैट लॉक फीचर को बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध कराया गया है। इस फीचर के आने से सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि अब आपको व्हाट्सऐप लॉक नहीं करने की जरूरत नहीं होगी, आप केवल पर्सनल चैट पर भी ताला लगा पाएंगे। इतना ही नहीं अगर आप किसी की चैट को लॉक करते हैं तो उस चैट में आने वाली फोटोज, वीडियोज डाउनलोड होने के बावजूद भी गैलरी में नहीं दिखेंगे। वाबेटाइंफो के मुताबिक नया चैट लॉक फीचर यूजर्स को चैट इंफो सेक्शन में मिलेगा।

WhatsApp Chat Lock Feature
WhatsApp Chat Lock Feature

फीचर को ऐसे करें इनेबल

  • सबसे पहले आपको व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट के प्रोफाइल सेक्शन में जाना होगा
  • इसके बाद आपको स्क्रॉल करने के बाद नीचे चैट लॉक ऑप्शन नजर आएगा, आपको इस ऑप्शन पर टैप करना होगा
  • इसके बाद आप लॉक दिस चैट विद फिंगरप्रिंट ऑप्शन को ऐनेबल करें. जैसे ही आप इस ऑप्शन को ऐनेबल करेंगे, आपकी पर्सनल चैट लॉक हो जाएगी