IPL 2024: कौन हैं गुजरात टाइटंस की ‘मिस्ट्री गर्ल’ शुभमन गिल से क्या है कनेक्शन

0
521
IPL 2024: कौन हैं गुजरात टाइटंस की ‘मिस्ट्री गर्ल’ शुभमन गिल से क्या है कनेक्शन

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स बनाम गुजरात टाइटंस के मैच के दौरान एक ऐसा चेहरा कैमरे में कैद हुआ है जो इस समय इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। मिस्ट्री गर्ल को गुजरात टाइटंस का फैन बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद उन्हें शुभमन गिल के साथ भी जोड़ा जा रहा है। गौरतलब है कि इस मैच में दिल्ली के गेंदबाजों ने घातक प्रदर्शन किया और 89 रन के स्कोर पर गुजरात को ऑलआउट कर दिया। इसके जवाब में दिल्ली ने 67 गेंदों के शेष रहते हुए छह विकेट से लक्ष्य हासिल कर लिया। इसी के साथ गुजरात टाइटंस के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इसके अलावा यह गुजरात का आईपीएल में सबसे कम स्कोर है।

मिस्ट्री गर्ल सोशल मीडिया पर वायरल

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जा रहे मैच के दौरान एक महिला फैन को कैमरा मैन ने कैप्चर कर लिया जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर रातोरात वायरल हो गई। इतना ही नहीं फैंस इस मिस्ट्री गर्ल को शुभमन गिल के नाम के साथ जोड़ा जा रहा है। खबरें है कि मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि शुभमन गिल की गर्ल्फ्रेंड हो सकती हैं। फैंस गुजरात टाइटंस की मिस्ट्री गर्ल की तुलना हॉलीवुड एक्ट्रेसिस अना डे अर्मास (Ana De Armas) से करने लगे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मैच के दौरान ताली बजाकर सराहना करती हुईं नजर आ रही हैं। अब ये वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है।

गुजरात का प्रदर्शन इस सीजन

बता दें कि शुभमन गिल का फॉम कुछ खास नहीं रहा है। वो पिछले सीजन सबसे  ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में थे। हालांकि, कुछ मैचों में जरुर बड़ी पारी खेली है लेकिन अभी तक मैच विनिंग पारी देखने को नहीं मिली है। वहीं, आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस भी संघर्ष कर रहा है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस ने 7 मैच में से 3 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि 4 मैचों में हार का सामना किया है। गुजरात की टीम 6 अंक के साथ आईपीएल 2024 की प्वाइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है।

ये भी पढ़ें: IPL 2023 | DC vs GT Live Streaming: मैच रोमांचक होने की उम्मीद, घर बैठे यहां देखें लाइव मैच