Ranbir-Alia Video: ये क्या हुआ आलिया? गाना गाते-गाते भूल बैठी लिरिक्स, यूजर्स ने कर दिया ट्रोल

0
312
Ranbir-Alia Video
Ranbir-Alia Video

Ranbir-Alia Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर आए दिन सुर्खियों में छाए रहते है। दोनों की जोड़ी इंडस्ट्री के हिट एंड कूल जोड़ियों में से एक है। दोनों ही स्टार्स को फैंस काफी पसंद करते हैं। बीते साल के अंत में कपल ने अपनी बेटी का वेलकम किया। इसके बाद पूरी फैमिली की सहमति से दोनों ने अपनी बेटी का नाम राहा कपूर रखा है। दोनों को अक्सर ही एक साथ स्पॉट किया जाता है। इसी कड़ी में हाल ही में आलिया अपने पति रणबीर कपूर संग मुंबई के एक इवेंट में नजर आई। इस दौरान की वीडियोज और फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

आलिया ने पैपराजी के सामने गाया गाना

आलिया और रणबीर मुंबई के प्रेस क्लब में एक इवेंट में पहुंचे थे, जहां उन्होंने खूब बातें की और पैपराजी की डिमांड को भी पूरा किया। इवेंट में आलिया से उनकी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का केसरिया गाना गाने की डिमांड की गई। ऐसे में आलिया ने अपने पैपराजी का दिल रखा और ‘केसरिया’ सॉन्ग गाया, लेकिन इस दौरान एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा कर दिया कि हर कोई हैरान रह गया, और अब आलिया का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

 

‘केसरिया’ के लिरिक्स भूल गईं आलिया

आलिया और रणबीर का येे वीडियो फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता हैं कि आलिया पति रणबीर के साथ इवेंट में बैठी हुई हैं और पैपराजी उनसे गाना गाने की रिक्वेस्ट करते हैं। इसके बाद रणबीर कपूर, आलिया से कहते हैं, ‘बेटा गाना गाओ’। इसपर आलिया पहले तो हंसती हैं, लेकिन बाद में वो ऑडियंस से पूछती हैं- ‘कौन सा गाना गाऊं आपके लिए’? और ऑडियंस उन्हें ‘केसरिया’ गाने को कहती है। ऑडियंस के फोर्स करने पर एक्ट्रेस अपनी फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ का गाना ‘केसरिया’ गाती हैं। हालांकि गाते वक्त एक्ट्रेस बीच में ही गाने के लिरिक्स भूल जाती हैं, जिस पर रणबीर और पैपराजी उन्हें गाने की लाइन याद दिलाते हैं। जिसके बाद वो गाना पूरा करती हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर नेटिजेंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

वीडियो को लेकर रणबीर-आलिया हुए ट्रोल

इवेंट के इस वीडियो के वायरल होते देर नहीं लगी और फिर क्या नेटिजेंस ने इसका फायदा उठाकर दोनों को ट्रोल करना शुरू कर दिया है। वीडियो के कमेंट सेक्शन में जहां एक यूजर ने लिखा, ‘इनको खुद का गाना याद नहीं रहता और दूसरों को याद करवाते रहते हैं।’ वहीं दूसरे ने लिखा, ‘रणबीर बोल रहे हैं, ओवर एक्टिंग मत करो।‘ इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘रणबीर आलिया की टांग खींच रहे हैं।‘ ऐसे ही कई कमेंटस कर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को यूजर्स ट्रोल कर रहे हैं।

Capture 25

दूसरी बार मां बनने वाली हैं आलिया!

हाल ही में आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वो दो फूल पकड़े नजर आ रही है। हालांकि इस पोस्ट पर लिखे उनके कैप्शन ने तहलका मचा दिया है। दरअसल, उन्होंने अपने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘2.0’, जिसे देख यूजर्स उनके दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की कयास लगा रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते साल आलिया और रणबीर की शादी हुई थी और पिछले ही साल कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था। ऐसे में अब एक्ट्रेस के इस पोस्ट से लोग उनके दूसरी बार मां बनने की कयास लगा रहे हैं।

 

कपल का वर्कफ्रंट

आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में नजर आने वाली है। इसके अलावा आलिया ‘जी ले जरा’ में कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपड़ा के साथ स्क्रीन शेयर करती दिखाई देंगी। बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स के अलावा आलिया, हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ में भी जलवा बिखेरती नजर आएंगी। इस फिल्म से एक्ट्रेस पहली बार हॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। वहीं एसएस राजामौली की फिल्म SSMB29 भी लिस्ट में शामिल है। वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर के पास रश्मिका मंदाना के साथ फिल्म ‘एनिमल’ है। इसके अलावा एक्टर जल्द ही बॉलीवुड डिवा श्रद्धा कपूर संग ‘तू झूठी मैं मक्कार’ में भी नजर आने वाले हैं।