Saturday, July 27, 2024
HomeखेलIND vs PAK, SAFF Championship: भारतीय कोच ने ऐसा क्या किया कि...

IND vs PAK, SAFF Championship: भारतीय कोच ने ऐसा क्या किया कि मच गया बवाल ? भारत की बढ़ सकती है मुश्किलें

सैफ चैंपियनशिप 2023 में बीती रात भारतीय फुटबॉल टीम मे पाकिस्तान पर आसान जीत दर्ज की। बुधवार को बेंगलुरु के श्रीकांतीरावा स्टेडियम में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 4-0 से परास्त कर दिया। पाकिस्तान की टीम भारत के खिलाफ एक गोल भी नहीं कर सकी। शुरु से लेकर मैच के अंत तक भारतीय टीम लगातार एक के बाद एक गोल दागती रही। हालांकि, दूसरे हॉफ मे पाकिस्तान के डिफेंडरों ने खूब कोशिश की लेकिन सुनील छेत्री के नेतृत्व वाली भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान की एक भी दांव नहीं चलने दिया। इस मैच में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान ने हैट्रिक लगाई और अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने के मामले मे नंबर तीन खिलाड़ी बन गए।

शुरुआत से ही भारत का रहा दबदबा

मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने शुरू से ही अपना दबदबा बनाए रखा। ऐसा एक भी मौका पाकिस्तान के खिलाड़ियों को नहीं दिया जिससे वो भारत के खिलाफ गोल कर सकें। भारतीय टीम नें पहले हाफ में ही दो गोल कर दिए। भारतीय कप्तान सुनील छेत्री ने 10वें मिनट में पहला गोल किया। इसके बाद उन्होंने 16वें मिनट में दूसरा गोल पेनल्टी पर किया। हाफटाइम तक स्कोर भारत के पक्ष में 2-0 रहा। टीम इंडिया इतने पर नहीं रुकी। उसने दूसरे हाफ में शानदार खेल जारी रखा। 74वें मिनट में छेत्री ने पेनल्टी को नहीं गंवाया। उन्होंने एक और गोल कर अपनी हैट्रिक पूरी कर ली। छेत्री के बाद उदांता सिंह ने 81वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-0 कर दिया।

मैच के बीच जमकर बवाल

भारत और पाकिस्तान का मैच हो और बवाल ना देखने को मिले ऐसा हो ही नहीं सकता। दबाव मे पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने अपना आपा खो दिया और भारत के कोच के साथ भीड़ गए। दरअसल, भारतीय कोच इगोर स्टिमैक के पास जब गेंद गई तो वह उसे पाकिस्तानी खिलाड़ी से दूर कर रहे थे। इतने में पाकिस्तान के अब्दुल्ला इकबाल आपा खो बैठे और स्टिमैक से बहस करने लगे। देखते-देखते कई पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने स्टिमैक को घेर लिया। इतना ही नहीं खिलाड़ियों के पाकिस्तान के मुख्य कोच शहजाद अनवर भी भारतीय कोच से बहस करने लगे।

स्टिमैक का कहना है कि राइट बैक प्रीतम कोटाल फाउल हुए थे और इसी कारण से उन्होंने गेंद को पाकिस्तानी खिलाड़ी से दूर कर दिया। रेफरी ने कड़ा फैसले लेते हुए भारतीय कोच स्टिमैक को रेड कार्ड दिखा दिया और उन्हें मैच से बाहर कर दिया। स्टिमैक के साथ-साथ पाकिस्तान कोच को भी दंडित किया गया। उन्हें यलो कार्ड दिखाया गया। यह उनके लिए आखिरी चेतावनी थी।

ग्रुप- ‘बी’ के मुकाबले आज

गौरतलब है कि SAFF चैंपियनशिप के ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, कुवैत और नेपाल शामिल हैं। 21 जून को ग्रुप ए के मुकाबले खेले गए। वहीं, ग्रुप बी में लेबनान, बांग्लादेश, मालदीव और भूटान हैं और यह 22 जून से शुरू होगा। वहीं, 21 जून को खेले गए पहले मुकाबले में कुवैत ने नेपाल को आसानी से हरा दिया। कुवैत ने नेपाल को 3-1 से हराया। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच मे भारत ने पाकिस्तान को 4-0 से हरा दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular