South Block Digital South Block Digital
Admission
Admission
Admission
  • होम
  • राजनीति
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • दुनिया
  • शिक्षा
  • धर्म
    • वास्तु टिप्स
  • बिजनेस
  • खेल
  • स्वास्थ्य
    • लाइफस्टाइल
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटोमोबाइल
  • भारत
    • दिल्ली
    • बैंगलोर
    • एमपी
    • बिहार
    • यूपी
    • राजस्थान
    • हरियाणा
  • अपराध
    • कानून
  • संपादकीय
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
  • Business
  • Education
  • Health
  • Sports
  • IPL 2023
  • Lifestyle
  • Food
  • Astro
  • Weather
  1. Home
  2. IPL
  3. Raina on Dhoni Retirement: रिटायरमेंट को लेकर रैना से क्या बोले धोनी ? ये है ‘कैप्टन कूल’ का प्लान
 Raina on Dhoni Retirement: रिटायरमेंट को लेकर रैना से क्या बोले धोनी ? ये है ‘कैप्टन कूल’ का प्लान
IPL खेल

Raina on Dhoni Retirement: रिटायरमेंट को लेकर रैना से क्या बोले धोनी ? ये है ‘कैप्टन कूल’ का प्लान

by News Desk May 9, 2023

Raina on Dhoni Retirement: आईपीएल 2023 धीरे-धीरे अपने अंतिम पड़ाव पर है। जब से ये सीजन के शुरू हुआ है तब से ही धोनी के रिटायरमेंट की खबरें चर्चा में बनी हुई है। इस सीजन में भी लोगों को ऐसा लग रहा है कि धोनी का आखिरी सीजन है। ऐसे में चेन्नई के फैंस को इस बात का भी डर है कि धोनी के रिटायरमेंट के बाद चेन्नई का कप्तान कौन होगा या सीएसके को कौन संभालेगा।

पॉइंट्स टेबल का हाल

गौरतलब है कि पॉइंट्स टेबल में गुजरात पहले और चेन्नई दूसरे स्थान पर काबिज है। पिछले सीजन के मुकाबले इस बार चेन्नई का प्रदर्शन अच्छा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में टीम के लगभग हर खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। हालांकि कई रिपोर्ट्स यह दावा कर रही है कि इस सीजन के बाद धोनी आईपीएल से भी संन्यास लेंगे। धोनी से जब उनके संन्यास के बारे में पूछा जाता है तो वो अक्सर अपने बयान से लोगों को उलझन में डाल देते हैं।

सुरेश रैना ने धोनी के रिटायरमेंट प्लान से उठाया पर्दा

यहां तक कि हाल ही में एक मैच से पहले डैनी मॉरिसन ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान से उनके रिटायरमेंट के बारे में सबके सामने पूछ डाला। हालांकि, धोनी ने अपनी योजान के बारे में कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इसके अलावा कई मैच के बाद धोनी ने कभी रिटायरमेंट का हिंट दिया तो कभी आगे खेलते रहने का इशारा किया। लेकिन अब धोनी के दोस्त और सीएसके पुराने साथी सुरेश रैना ने धोनी के आईपीएल से रिटायरमेंट प्लान से बड़ा पर्दा उठा दिया है।

मैं ट्रॉफी जीतकर एक साल और खेलूंगा

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सुरेश रैना ने धोनी के रिटायरमेंट को लेकर कहा कि, ‘जब मैं उनसे मिला तो उन्होंने अपने आईपीएल के फ्यूचर प्लान के बारे में मुझसे बातचीत की। बकौल रैना, धोनी ने मुझसे कहा कि, ‘मैं ट्रॉफी जीतकर एक साल और खेलूंगा।’ बता दें कि धोनी के कप्तानी में सीएसके की टीम ने चार बार ट्रॉफी जीती है। वहीं मुंबई इंडियंस ने सर्वाधिक पांच बार यह कारनामा किया है। यदि सीएसके इस बार भी चैंपियन बनती है तो वो मुंबई की बराबरी कर लेगा।

Share This:

Tags: indian premier league Indian Premier League 2023 IPL IPL 2023 IPL 2023 LIVE IPL 2023 Live Score IPL 2023 LIVE Updates IPL 2023 Points Table Ipl Commentary IPL LIVE IPL Live Cricket Score IPL Live Score IPL Schedule live cricket score Ms dhoni Raina on Dhoni Retirement Suresh Raina
Previous post
Next post

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Our Clients

mahatma gandhi university copy
Excel group
Beauty merlin
Pappu-pass-hogya
QCI-india
Vcampus
Mahatma gandhi pre school
MGUI
QCI
Mahatma gandhi public school
  • Contact– 9289670222
  • Email– editorialdesk@southblockdigital.com
  • Address– 1E/14, Jhandewalan Extension, Jhandewalan, Delhi- 110055
Facebook Twitter Youtube Instagram Linkedin
© Copyright 2023. All rights reserved.