कई शहरों में बदला मौसम का हाल, पहाड़ी इलाको में हो रही बर्फबारी ने बढ़ाई ठंड

0
315
Weather Update
Weather Update

Weather Update : पहाड़ों पर हो रहीं तेज बर्फबारी और बर्फीली हवाओं का असर पूरे उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा हैं। उत्तर प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, मध्य प्रदेश और पंजाब के कई शहरों में ठिठुरन बढ़ने लगी है। पहाड़ी इलकों में हो रही बर्फबारी से वहां के लोगों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह-शाम तो वहां घना कोहरा छाने की वजह से लोगों की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। देश के ज्यादातर इलाकों में भी अब सुबह-शाम ठंड के साथ घना कोहरा छाया रहता है।

इस जिले में रहेगी सबसे ज्यादा ठंड

R1 13

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में तो सुबह 8:00 बजे तक घना कोहरा छाया रहता हैं। साथ ही पूरे दिन कड़ाके की ठंड रहती है। बीत दिन लखनऊ में देर रात हल्की बारिश हुई थी, जिससे राज्य में ठंड और बढ़ गई है। इसके साथ ही राज्य में ओस गिरनी भी शुरू हो गई हैं। भारत मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, आज लखनऊ में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना हैं। बता दें कि आज उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में सबसे ज्यादा ठंडा रहेगी। यहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया हैं।

आज भी हो सकती है बारिश

re2

उत्तर प्रदेश में आज दिन भर ठंडी हवाएं चलेगी, जिसकी वजह से शाम को तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती हैं। हालांकि रात में तो यहां बहुत ज्यादा ठंड देखी जाएगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, आज भी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी और तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी।