Thursday, September 19, 2024
MGU Meghalaya
Homeस्वास्थ्यWeakest bone of the body : कंधों के आस-पास होती है शरीर...

Weakest bone of the body : कंधों के आस-पास होती है शरीर की सबसे छोटी हड्डी, टूटने का लगा रहता है डर

Weakest bone of the body: मानव शरीर में कुल 206 हड्डियाँ होती हैं और हड्डी शरीर के मजबूत हिस्सों मे से एक होती है। हड्डियाँ हमारे शरीर का ढांचा बनाती है। हमारा शरीर इसके बिना न खड़ा हो सकता हैं न ही कोई काम कर सकता है। हड्डियाँ इतनी मजबूत होती हैं की जो बहुत आघात सहने के बाद भी नहीं टूटती लेकिन शरीर की एक हड्डी ऐसी भी है जो बहुत नाजुक होती है और थोड़े से झटके से भी टूटने का डर रहता है। जानते हैं उस हड्डी के बारे में।

 

 

 

Broken Collarbone | 🏥Singapore Orthopaedic & Sports Medicine

मानव के शरीर की सबसे मजबूत हड्डी फीमर होती है ये सब जानते हैं लेकिन एक हड्डी सबसे कमजोर होती है और जल्दी टूट सकती है। वह है “कॉलर बोन” (COLLAR BONE) इसे क्लेविकल भी कहते हैं। हिन्दी में इसे हंसली भी कहते हैं। ये हमारी गर्दन के ठीक नीचे दोनों कंधों के आस-पास होती है।

ये भी पढ़े : Rain and Its Side Effests : बरसात में नहाना कितना फायदेमंद, क्या आपने इस सावन बारिश में नहाया

ये आकार में बहुत छोटी और बहुत ही मुलायम होती है। ब्रेस्टबोन और कॉलरबोन के बीच नाजुक तरीके से जुड़ी होती है इसलिए इसके जल्दी टूटने का डर रहता है। आजकल के युवायों में इसे ब्यूटी बोन भी कहते हैं। ऐसा मानना है की इस हड्डी से आपकी सुंदरता का अनुमान लगाया जाता है।

- Advertisment -
Most Popular