Saturday, July 27, 2024
Homeस्वास्थ्यWalking Benefits : इन 5 बीमारियों को खत्म करें केवल 30 मिनट...

Walking Benefits : इन 5 बीमारियों को खत्म करें केवल 30 मिनट में, आज से ही शुरू करें पैदल चलना

Walking Benefits : शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पैदल चलना सबसे अच्छी एक्सरसाइज बताई जाती है। कहा जाता है कि इससे बॉडी को कई लाभ मिलते हैं। साथ ही कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो जाता है, लेकिन इसका फायदा आपको तभी मिलेगा जब आप मॉर्निंग वॉक बिना किसी ब्रेक के करेंगे। जैसे कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना भोजन खाने की जरूरत होती है, वैसे ही शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखने के लिए एक्सरसाइज और वॉक की आवश्यकता होती है।

हाल ही में की गई स्टडी में पता चला है कि जो लोग नियमित रूप से रोजाना 30 मिनट पैदल (Walking Benefits) चलते है। उनसे कई बीमारियां कोसों दूर रहती हैं। तो आइए जानते है पैदल चलने के फायदों के बारे में-

यह भी पढ़ें- Anxiety control tips : एंग्जायटी को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं ये उपाय, जल्द मिलेगा आराम!

30 मिनट पैदल चलने के स्वास्थ्य लाभ

  • दिल रहेगा हेल्दी- रोजाना प्रात वॉक करने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम रहती है, जिससे दिल स्वस्थ रहता है। साथ ही दिल का दौरा पड़ने की संभावना भी कम हो जाती हैं।
  • ब्लड प्रेशर होता है कंट्रोल- प्रतिदिन 30 मिनट चलने (Walking Benefits) से हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है। इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीजों को रोजाना वॉक करनी चाहिए।
  • वजन होगा कम- वॉक करने से वजन भी कंट्रोल में रहता है। दरअसल चलने से शरीर में कैलोरी बर्न होती है, जिससे पसीना आता है और मोटापा घटता है।
  • डायबिटीज में है फायदेमंद- डायबिटीज के मरीजों को रोजाना कम से कम 30 मिनट पैदल चलना (Walking Benefits) चाहिए। इससे आपकी शुगर कंट्रोल में रहेगी।
  • जोड़ों के दर्द में मिलेगा आराम- जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की समस्या रहती है उन्हें रोजाना कम से कम तीस मिनट वॉक जरूर करना चाहिए। इससे मांसपेशियां मजबूत होंगी। साथ ही जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलेगा।

यह भी पढ़ें- Walking Benefits: तेज चलने से भी कम होता है कोलेस्ट्रॉल, जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?

Disclaimer : यहां मुहैया सूचना सिर्फ जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि southblockdigital.com किसी भी तरह की जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Most Popular