Wagner group prigozhin : वैगनार ग्रुप फिर से व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ कर सकता है बगावत, चीफ ने वीडियो जारी कर दिए संकेत

0
357
Wagner group prigozhin
Wagner group prigozhin

Wagner group prigozhin : रुस की प्राइवेट आर्मी वैगनार ग्रुप के बारे में तो आपने सुना ही होगा। वैगनार ग्रृप के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन अपनी सरकार के खिलाफ विद्रोह करने के बाद सुर्खियों में आया था। हालांकि, अब जो खबरे सामने आ रही है उसमें कहा जा रहा है कि एक बार फिर से प्रिगोझिन व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ विद्रोह करने वाला है। बता दें कि प्रिगोझिन ने जून में पुतिन के खिलाफ विद्रोह कर दिया था, जो बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको के हस्तक्षेप के बाद खत्म हो गया था। उसके बाद से प्रिगोझिन कहीं दिखाई नहीं दिया। ऐसा माना गया कि पुतिन से गद्दारी के कारण उसको मार दिया गया। हालांकि, अब वीडियो सामने आने के बाद इन अफवाहों और अटकलों पर भी विराम लग गया।

Wagner group prigozhin
Wagner group prigozhin

प्रिगोझिन फिर से कर सकता है रुसी सरकार के खिलाफ बगावत

दरअसल, हाल ही में एक वीडियों में प्रिगोझन दिखाई दिया है। इस वीडियो में उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह इस समय अफ्रीका में है और रूस के लिए काम कर रहा है। हालांकि, वीडियो की अभी आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है। वैगनर से जुड़े टेलीग्राम चैनलों पर पोस्ट किए गए वीडियो में प्रिगोझिन एक रेगिस्तानी इलाके में सैन्य वर्दी पहने और बंदूक लिए हुए नजर आ रहा है। उसके पीछे ट्रक में हथियारबंद लड़ाके भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में प्रिगोझिन को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वह अफ्रीका में उसके लड़ाके खनिजों की खोज के साथ-साथ इस्लामी आतंकवादियों और अन्य अपराधियों से लड़ रहे हैं।

प्रिगोझिन ने वीडियो जारी कर अटकलों पर लगाया विराम

प्रिगोझिन कहता है, “हम रूस को पूरी दुनिया में शक्तिशाली बनाने के लिए काम कर रहे हैं। तापमान 50 डिग्री सेल्सियस से अधिक है। हम अफ्रीकी लोगों के लिए ISIS (इस्लामिक स्टेट), अल कायदा और अन्य डाकुओं के लिए जीवन को एक बुरा सपना बना रहे हैं। वैगनर समूह लोगों को भर्ती कर रहा है। समूह निर्धारित कार्यों को पूरा करना जारी रखेगा। हम सफल होंगे।“

इस वीडियो के सामने आने के बाद यह माना जा रहा है कि प्रिगोझिन रुस के खिलाफ फिर से बगावत कर व्लादिमीर पुतिन को राष्ट्रपति के पद से हटा देगा और उसके बाद वो उस गद्दी पर राज करेगा। अब देखना होगा कि क्या वो फिर से ऐसा कोई कदम उठाता है या इस बार पुतिन उसके खिलाफ कोई सख्त कदम उठाएंगे।

पुतिन की वजह से नहीं हो रही इस महिला की शादी , लगवाए सड़कों पर बैनर