Vivek Oberoi : इस एक्ट्रेस संग शादी के बंधन में बंधना चाहते थे विवेक ओबेरॉय, प्रियंका अल्वा ने लगाया एक्टर के टूटे दिल पर मरहम

0
454
Vivek Oberoi
Vivek Oberoi

Vivek Oberoi : बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर विवेक  ओबरॉय आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। विवेक ने अपनी एक्टिंग के दम पर इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई हैं। विवेक ओबेरॉय उन कलाकारों में शुमार हैं, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म से जमकर वाहवाही बटोरी। हालांकि, उसके बाद उनका करियर ज्यादा कामयाब नहीं रहा।

तीन सितंबर 1976 के दिन हैदराबाद में जन्मे विवेक ओबरॉय मशहूर एक्टर सुरेश ओबरॉय के बेटे हैं। विवेक ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से बॉलीवुड में पहला कदम रखा था। वहीं एक्टर ने साल 2010 में प्रियंका अल्वा को अपना हमसफर चुना था। हालांकि, प्रियंका से पहले विवेक ओबरॉय का दिल एक बार टूट चुका था। चलिए आज हम आपको बता दें है कि आखिर वो अभिनेत्री कौन थी जिसके प्यार में दिवाने थे विवेक।

fggfgrefrewwewe

इस एक्ट्रेस से शादी करना चाहते थे विवेक

आपको बता दें कि काम के साथ-साथ विवेक ओबरॉय ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी जमकर लाइमलाइट में छाए रहें हैं। दरअसल, ऐश्वर्या राय के साथ उनके अफेयर की खबरें काफी ज्यादा चर्चा में रहीं। कहा जाता है कि जब यह रिश्ता परवान चढ़ रहा था, तब सलमान खान ने विवेक को धमका दिया, जिसके बाद उनका ब्रेकअप हो गया।

ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबरॉय बुरी तरह टूट गए थे। यहां तक कि उन्होंने कुछ समय के लिए फिल्मी दुनिया से भी दूरी बना ली थी। ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबरॉय ने किसी से भी मिलना-जुलना बंद कर दिया था। ऐसे में उनके पैरेंट्स चाहते थे कि वह जल्द से जल्द शादी कर लें और अपने बीते हुए कल को भूल जाएं।

 

bvbvbvbbn

ऐसे शुरू हुआ था विवेक- प्रियंका की लव स्टोरी

गौरतलब है कि ऐश्वर्या से ब्रेकअप के बाद विवेक ओबरॉय ने किसी से भी मिलना-जुलना बंद कर दिया था। ऐसे में उनके पैरेंट्स चाहते थे कि वह जल्द से जल्द शादी कर लें और अपने बीते हुए कल को भूल जाएं। ऐसे में उन्होंने विवेक से कहा कि वह फ्लोरेंस में प्रियंका अल्वा से मिल लें, जो कर्नाटक के पूर्व मंत्री जीवराज अल्वा की बेटी हैं।

पहले तो विवेक इसके लिए तैयार नहीं थे। ऐसे में उनकी मां ने प्रियंका से एक साल तक डेट करने की बात कही। हालांकि, जब विवेक ने फ्लोरेंस में प्रियंका से मुलाकात की तो वह उनके मन को भा गईं। इसके बाद विवेक ने एक साल का इंतजार नहीं किया और साल 2010 में प्रियंका को अपना हमसफर बना लिया।

वहीं विवेक के फिल्मी करियर की बात करें तो एक्टर ने रामगोपाल वर्मा की फिल्म कंपनी से बॉलीवुड में पहला कदम रखा था। इसके बाद वह रोड और दम आदि फिल्मों में नजर आए। वहीं, उन्होंने साथिया, मस्ती, युवा, किसना: द वॉरियर पोएट, ओमकारा, शूटआउट एट लोखंडवाला, मिशन इस्तांबुल, प्रिंस, रक्त चरित्र, किस्मत लव पैसा दिल्ली और कृष 3 जैसी फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया हैं।