साउथ फिल्मों में काम करने को लेकर Vivek Oberoi ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मैं फिल्में चुनते समय काफी…’

0
402
Vivek Oberoi On Working In South Films

Vivek Oberoi: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विवेक ओबेरॉय भले ही अब ज्यादा फिल्मों में नजर नहीं आते हो, लेकिन एक समय पर एक्टर की लोकप्रियता शिखर पर थी। इस बारे में एक्टर की कहना है कि बॉलीवुड में उनके साथ भेदभाव किया जाता है। इतना ही नहीं एक्टर अब साउथ फिल्मों में काम करना ज्यादा प्रेफर करते हैं। ऐसे में अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान विवेक ने बताया कि जब बॉलीवुड से उन्हें रिजेक्शन मिली थी तब उन्होंने सभी भाषाओ की फिल्मों में काम करने का फैसला लिया था। इसी के साथ एक्टर ने ये भी कहा कि एक अच्छी स्क्रिप्ट के साथ करने के लिए वो अपनी फीस तक कम करने के तैयार हैं।

333456656 191693333495756 1757007325147373957 n

अच्छी फिल्मों में काम करने के लिए फीस कम करने को तैयार विवेक

आपको बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए एक्टर से जब उनके साउथ फिल्मों में काम करने के फैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, ‘मैं हर दक्षिण भारतीय भाषा की फिल्में करना चाहता हूं, बावजूद इसके कि मैं हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में जितना चार्ज कर सकता हूं, उतना कहीं और नहीं कर सकता। मैं अपनी फीस कम करने को भी तैयार हूं।‘

324548243 873606613878435 1827320026985924183 n

मैं फिल्में चुनते समय काफी सावधानी रखता हूं- विवेक

इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए विवेक ने आगे कहा कि, ‘मैं उन लोगों को पहले से ही जानता हूं, जिन्होंने पैसे के लिए काम किया है और गैर जिम्मेदाराना तरीके से फिल्में चुनी हैं, लेकिन मैं इन सब से बाहर हूं। आज मैं जहां खड़ा हूं, मुझे पता है कि पैसे के लिए मुझे अब फिल्मों का चयन करने की जरूरत नहीं है, इसलिए मैं फिल्में चुनते समय काफी सावधानी रखता हूं।‘

322412234 940034764086438 87145166098365573 n

इस फिल्म में नजर आएंगे विवेद ओबेरॉय

बात करें अगर विवेक ओबेरॉय के वर्कफ्रंट की तो एक्टर बहुत जल्द रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘इंडियन पुलिस फोर्स’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में लीड रोल में शिल्पा शेट्टी और सिद्धार्थ मल्होत्रा नजर आएंगे।