दो फिल्ममेकर्स के बीच करारी बहस, Vivek Agnihotri ने Anurag Kashyap को लताड़ा

0
349
Vivek Ranjan Agnihotri and Anurag Kashyap Fight
Vivek Ranjan Agnihotri and Anurag Kashyap Fight

Vivek Ranjan Agnihotri and Anurag Kashyap Fight : विवेक अग्निहोत्री, पेशे से फिल्ममेकर हैं। जो अपने बेबाक बयानों के चलते आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। हर एक मुद्दे पर वह अपनी बात रखते है। हाल ही, में उन्होंने द कश्मीर फाइल्स को बनाया था। इस फिल्म के बाद उन्हें बहुत ज्यादा प्रसिद्धी मिली थी। इस बार उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है, जिनसे उन्होंने अनुराग कश्यप पर सीधा निशाना साधा है। हालांकि इस पर फिल्ममेकर अनुराग ने भी उन्हें जवाब दिया है। इस प्रकार ट्वीट के जरिए दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है।

जानिए क्या है विवाद

मंगलवार को विवेक अग्निहोत्री के एक ट्वीट से ये बहस शुरू हुई है। इस एक ट्वीट में फिल्ममेकर विवेक (Vivek Ranjan Agnihotri) ने अनुराग कश्यप (Anurag Kashyap) के एक न्यूज आर्टिकल की हेडलाइन का स्क्रीनशॉट साझा किया। इस स्क्रीनशॉट में लिखा था कि, कांतारा और पुष्पा जैसी फिल्में इंडस्ट्री को बर्बाद कर रही हैं। अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) ने इस स्क्रीनशॉट के कैप्शन में लिखा, बॉलीवुड के इकलौते मीलॉर्ड के विचारों से मैं पूरी तरह से असहमत हूं। लेकिन क्या आप सहमत हैं .?

विवेक (Vivek Ranjan Agnihotri) के इस ट्वीट पर अनुराग कश्यप ने रिप्लाई करते हुए लिखा, सर आपकी गलती नहीं है। आपकी (Anurag Kashyap) मूवीज की रिसर्च भी ऐसी ही होती है जैसे आपका मेरी बातचीत पर ट्वीट है। मीडिया और आपका एक जैसा ही हाल है। लेकिन कोई नहीं, अगली बार थोड़ी गंभीर रिसर्च जरूर कर लेना।

इसके बाद अनुराग (Anurag Kashyap) के इस रिप्लाई पर अग्निहोत्री (Vivek Ranjan Agnihotri) ने ट्वीट करते हुए लिखा, भोलेनाथ, आप लगे हाथ साबित कर ही दो की TheKashmirFiles पर चार साल की रिसर्च झूठ थी। गिरिजा टिक्कू, बीके गंजू, एयरफोर्स किलिंग और नदीमार्ग सब झूठ थी। 700 पंडितों के वीडियो भी झूठ थे। हिंदू पंडित कभी मारे ही नहीं गए थे। आप साबित कर ही दो, ताकि DOBAARA ऐसी गलती नहीं हो।

गौरतलब है कि दोनों फिल्ममेकर्स (Vivek Ranjan Agnihotri and Anurag Kashyap Fight) के बीच ऐसी बहस पहली बार नहीं हुई है। इससे पहले भी कई बार दोनों के बीच कहा-सुनी हुई है।