Richa Chadha Controversy: गलवान ट्वीट मामले में विवेक अग्निहोत्री ने लगाई एक्ट्रेस की क्लास, कह दी ये बड़ी बात

0
335
Richa Chadha Controversy
Richa Chadha Controversy

Richa Chadha Controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) गलवान घाटी मामले पर अपने ट्वीट को लेकर और ज्यादा घिरती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर फिल्म जगत के बड़े सितारे तक एक्ट्रेस की इस हरकत पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। दरअसल, हाल ही में बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री  (Vivek Agnihotri) ने इस मामले में अपना पक्ष सामने रखा है।

 

विवेक अग्निहोत्री ने कही ये बात

हाल ही में निर्देशक ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक्ट्रेस की गलवान ट्वीट की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,  ‘मैं उनकी इस बात से बिल्कुल भी सरप्राइज नहीं हूं, उन्होंने वो ही लिखा जो उनके दिल में था और दिल की बात जुंबा पर आ गई। उनसे ये सच में महसूस होता है कि वह भारत विरोधी हैं। इसके बाद वे पूछते हैं कि बॉलीवुड को लोग क्यों बॉयकॉट करना चाहते हैं।’ गौरतलब है कि एक्ट्रेस के माफी मांगने के बाद भी ये विवाद शांत होने का नाम नहीं ले रहा। एक के बाद एक कई लोग उन्हें इस ट्वीट को लेकर खड़ी खोटी सुना रहे हैं।

 

अनुपम खेर और केके मेनन ने लगाई थी क्लास

हाल ही में बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर और केके मेनन ने भी एक्ट्रेस की इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उन्हें जमकर लताड़ लगाई थी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की गलवान ट्वीट से उभरा ये तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है।

 

इस ट्वीट से मचा बवाल

आपको बता दें कि हाल ही में भारतीय सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि भारतीय सेना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) को वापस लेने जैसे आदेशों का पालन कर रही है। जिसके लिए सेना पूरी तरह से तैयार है। जनरल के इस बयान को ट्विटर पर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा था, ’गलवान हाय कह रहा है।’ उनके इस ट्वीट को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स उनपर भारतीय सेना का मजाक उड़ाने और उनका अपमान करने का आरोप लगा रहे थे।